प्रतिदिन 21 लाख है टोल टैक्स वसूली, आदेश का इंतजार

Updated at : 26 Jul 2018 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिदिन 21 लाख है टोल टैक्स वसूली, आदेश का इंतजार

पटना सिटी : दीदारगंज में टोल प्लाजा से प्रतिदिन लगभग 21 लाख रुपये की वसूली टैक्स के रूप में की जा रही है. टोल प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि टोल वसूली का कार्य यहां पर 12 अप्रैल, 2015 से आरंभ हुआ था. प्रतिदिन लगभग 20 से 21 लाख रुपये की टैक्स की वसूली होती […]

विज्ञापन
पटना सिटी : दीदारगंज में टोल प्लाजा से प्रतिदिन लगभग 21 लाख रुपये की वसूली टैक्स के रूप में की जा रही है. टोल प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि टोल वसूली का कार्य यहां पर 12 अप्रैल, 2015 से आरंभ हुआ था. प्रतिदिन लगभग 20 से 21 लाख रुपये की टैक्स की वसूली होती है.
पटना उच्च न्यायालय की ओर से टोल प्लाजा को शिफ्ट करने के आदेश के संबंध में जब प्रबंधक से पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि न्यायालय के आदेश की प्रति मिलने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से जो आदेश निर्गत होगा, उसका अनुपालन किया जायेगा. अभी आदेश की प्रति नहीं मिली है. इसलिए वसूली का कार्य चल रहा है.
निगम की जमीन पर हुआ था टोल प्लाजा का निर्माण
टोल प्लाजा निर्माण के खिलाफ संघर्ष कर रहे लोगों का कहना है कि नियमों को दरकिनार कर इसका निर्माण कराया गया. पटना नगर निगम के क्षेत्र में टोल प्लाजा का निर्माण नहीं होता है, लेकिन नियमों को दरकिनार कर इसका निर्माण कराया गया. जन कल्याण विकास समिति के तहत निर्माण का विरोध करते हुए स्थानीय लोगों ने संघर्ष किया था. समिति के अध्यक्ष सच्चिदानंद महतो, सचिव रामजी मेहता, जल्ला किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल व माले नेता शंभु प्रताप सिंह ने बताया कि वार्ड संख्या 72 में पड़ने वाले टोल प्लाजा का निर्माण पुरानी व नयी सड़क के बीच में किया गया. नतीजतन स्थिति यह थी कि जिस सड़क पर टैक्स लेना था, उस पर ही नहीं बल्कि पुरानी सड़क पर गुजरने वाले वाहनों से टैक्स की वसूली होने लगी. जिसके खिलाफ स्थानीय 17 लोगों ने न्यायालय में मामला दायर किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन