पांच को रक्तदान शिविर में शामिल होंगे 150 पूर्ववर्ती छात्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : सर जीडी पाटलिपुत्र एल्युमनी एसोसिएशन (पीएए) पांच अगस्त को कदमकुआं स्थित स्कूल परिसर में बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है. इस शिविर में अब तक स्कूल के लगभग 150 पूर्ववर्ती छात्रों ने स्वैच्छिक रक्तदान की सहमति दी है. रक्तदान की सहमति देने वालों में […]
विज्ञापन
पटना : सर जीडी पाटलिपुत्र एल्युमनी एसोसिएशन (पीएए) पांच अगस्त को कदमकुआं स्थित स्कूल परिसर में बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है. इस शिविर में अब तक स्कूल के लगभग 150 पूर्ववर्ती छात्रों ने स्वैच्छिक रक्तदान की सहमति दी है.
रक्तदान की सहमति देने वालों में दानापुर डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर, गवर्नर के एडीसी राकेश दूबे, मशहूर डॉक्टर सत्यजीत सिंह व डॉ नरेंद्र कुमार गुप्ता शामिल हैं.
एसोसिएशन के सदस्यों संजय कुमार, दीपक जायसवाल, कमलेश कुमार, राजेश कुमार ने बताया कि एसोसिएशन पूर्व में भी रक्तदान शिविरों का आयोजन करता रहा है. वर्ष 2001 से अब तक लगभग 1000 पूर्ववर्ती छात्र, उनके परिजन व समाज के लोगों ने रक्तदान की सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन