पटना घाट से पटना साहिब के बीच की जमीन लेने के लिए रेलमंत्री को पत्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : दीघा-आर ब्लॉक रेल लाइन की जमीन लेने के बाद अब पटना घाट से पटना साहिब के बीच रेलवे की जमीन लेने के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा जा रहा है.पटना घाट से पटना साहिब के बीच 1250 मीटर रेल ट्रैक व लगभग 11 एकड़ जमीन है. सरकार को उम्मीद है […]
विज्ञापन
पटना : दीघा-आर ब्लॉक रेल लाइन की जमीन लेने के बाद अब पटना घाट से पटना साहिब के बीच रेलवे की जमीन लेने के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा जा रहा है.पटना घाट से पटना साहिब के बीच 1250 मीटर रेल ट्रैक व लगभग 11 एकड़ जमीन है. सरकार को उम्मीद है कि जमीन देने के मसले पर रेल मंत्रालय की सहमति मिल जायेगी.
जमीन मिलने से दीघा से लेकर पूर्वी छोर पटना घाट तक गंगा पथ का जुड़ाव अशोक राज पथ से हो जायेगा. पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने बताया कि पटना घाट से पटना साहिब रेलवे स्टेशन की बीच रेल ट्रैक को पथ निर्माण विभाग ने लेने का निर्णय किया है. इसके लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा जा रहा है. उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में आर ब्लॉक-दीघा के बीच सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो
जायेगा. इसके लिए रेल मंत्रालय को 222 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है. इस माह एमओयू पर हस्ताक्षर होना है. रेल पटरियों को उखाड़ने का काम रेलवे का है. पटरियों के आसपास अतिक्रमण हटाने एवं अन्य जन सुविधाओं की उपलब्धता के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










