पटना : कॉलेजों के निरीक्षण करने के लिए टीम का होगा गठन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2018 9:30 AM

विज्ञापन

पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले कॉलेज अपनी व्यवस्था नये सत्र से दुरुस्त कर लें. क्लास से लेकर छात्राओं को दी जाने वाली व्यवस्था पर अब पैनी नजर पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी की रहेगी. इसके लिए यूनिवर्सिटी प्लानिंग कर रहा है. नये सत्र से सही कॉलेजों को समय पर क्लास लेना होगा और सही समय […]

विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले कॉलेज अपनी व्यवस्था नये सत्र से दुरुस्त कर लें. क्लास से लेकर छात्राओं को दी जाने वाली व्यवस्था पर अब पैनी नजर पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी की रहेगी. इसके लिए यूनिवर्सिटी प्लानिंग कर रहा है. नये सत्र से सही कॉलेजों को समय पर क्लास लेना होगा और सही समय पर सिलेबस खत्म करना होगा. इसके साथ-साथ कॉलेजों में प्रैक्टिकल की व्यवस्था भी सही करनी होगी.
इस सब की जांच के लिए जल्द ही यूनिवर्सिटी निरीक्षण करने के लिए एक निरीक्षण टीम का गठन करेगी. यह निरीक्षण टीम कभी भी किसी कॉलेज में जा कर विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर सकती है. वहीं कॉलेज में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए यूनिवर्सिटी कई योजना बना रही है. कुलपति प्रो गुलाब चंद राम जायसवाल ने कहा कि यूनिवर्सिटी को देश के टॉप यूनिवर्सिटी में शामिल करना है. इसके लिए बुनियादी सुधार जरूरी है. कॉलेज में एकेडमिक माहौल बेहतर बने इसके लिए सभी का प्रयास जरूरी है.
स्टूडेंट्स भी कर सकते हैं शिकायत
अगर किसी कॉलेजों में क्लास नहीं चल रहा है. शिक्षक नहीं आ रहे हैं, तो स्टूडेंट्स इसकी शिकायत यूनिवर्सिटी में कर सकता है. इस शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया जायेगा. इसके लिए व्यवस्था भी की जा रही है.
यूनिवर्सिटी के वेबसाइट पर ही इस संबंध में जानकारी दी जायेगी. अधिकारियों ने कहा कि कॉलेज में शिक्षा व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्था को बेहतर करने के लिए निरीक्षण टीम का गठन होगा. यह टीम कॉलेजों का औचक निरीक्षण करेगी. कॉलेज में शिक्षक क्लास ले रहे हैं या नहीं. स्टूडेंट्स को क्लास में क्या परेशानी है इसके साथ सफाई के अलावा अन्य व्यवस्था को निरीक्षण करेगी.
फीडबैक जरूरी : कुलपति ने सभी शिक्षकों और स्टूडेंट्स को कहा कि बेहतरी के लिए कोई भी सुझाव आमंत्रित किये जायेंगे. अपना सुझाव मेल के माध्यम से दे सकते हैं. वहीं उन्होंने हाल में जेडी वीमेंस कॉलेज में कहा कि अनुशासन बहुत जरूरी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन