आईआईटी में नये छात्रों को करनी होगी 25 जुलाई तक रिपोर्टिंग

Updated at : 12 Jul 2018 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
आईआईटी में नये छात्रों को करनी होगी 25 जुलाई तक रिपोर्टिंग

पटना : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पटना ने नये सत्र 2018 में रजिस्ट्रेशन, नामांकन कराने वाले बीटेक, एमएससी, एमटेक व पीएचडी के छात्रों के लिए दिशा निर्देश को जारी कर दिया है. निर्देश के अनुसार इन विषयों के छात्रों को 25 जुलाई को सुबह साढ़े नौ बजे तक हर हाल में रिपोर्टिंग करनी होगी. संस्थान […]

विज्ञापन
पटना : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पटना ने नये सत्र 2018 में रजिस्ट्रेशन, नामांकन कराने वाले बीटेक, एमएससी, एमटेक व पीएचडी के छात्रों के लिए दिशा निर्देश को जारी कर दिया है. निर्देश के अनुसार इन विषयों के छात्रों को 25 जुलाई को सुबह साढ़े नौ बजे तक हर हाल में रिपोर्टिंग करनी होगी. संस्थान ने इस बारे में जरूरी जानकारी को अपने आधिकारिक वेबसाइट https://www.iitp.ac.i- पर भी अपडेट कर दिया है.
पहले पहुंचे छात्रों को हॉस्टल में करनी होगी रिपोर्ट
नये छात्रों काे सूचित करते हुए संस्थान ने यह निर्देश दिया है कि अगर कोई छात्र 24 जुलाई से पहले पहुंच रहा है, तो उनको आईआईटी पटना के हॉस्टल में रिपोर्ट करनी होगी. इसके लिए संस्थान ने छात्र को 0612- 3028355/8132 तथा छात्राआें को 0612- 3028355 नंबर भी जारी किया है. ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शेड्यूल तथा ऑनलाइन फीस पेमेंट की लिंक भी जल्द जारी की जायेगी.
लाने होंगे जरूरी दस्तावेज
संस्थान ने यह भी सूचित किया है कि नामांकन/रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को अपने साथ सभी अनिवार्य दस्तावेज साथ में लाने होंगे. इसकी पूरी सूची वेबसाइट पर अपडेट कर दी गयी है. यहां से जानकारी मिल सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन