पटना :राजद के स्थापना दिवस पर किसी ने लोहिया-जेपी को याद नहीं किया : सुशील मोदी

Updated:
विज्ञापन

पटना :उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि राजद के स्थापना दिवस पर किसी ने लोहिया-जेपी को याद नहीं किया. उसके किसी वरिष्ठ नेता को सम्मान भी नहीं दिया गया चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता और बीमार लालू प्रसाद की अनुस्थिति में आयोजित समारोह पारिवारिक अंतर्कलह पर पर्दा डालने का ड्रामा […]

विज्ञापन

पटना :उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि राजद के स्थापना दिवस पर किसी ने लोहिया-जेपी को याद नहीं किया. उसके किसी वरिष्ठ नेता को सम्मान भी नहीं दिया गया

आपके शहर में

विज्ञापन

चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता और बीमार लालू प्रसाद की अनुस्थिति में आयोजित समारोह पारिवारिक अंतर्कलह पर पर्दा डालने का ड्रामा बनकर रह गया. एक राजनीतिक दल की बर्थ-डे पार्टी में जनता के लिए कुछ नहीं था. सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कहा कि 22 साल पूरा करने पर राजद के नेताओं को बताना चाहिए था कि उन्होंने 15 साल के अपने शासन में बिहार की जनता को क्या दिया? राज्य से लाखों लोगों का महापलायन क्यों हुआ?

सड़कें वर्ष 2005 तक जर्जर क्यों पड़ी थीं और पंचायत चुनाव मेंदलितों, पिछड़ों व महिलाओं को आरक्षण क्यों नहीं मिला था? मोदी ने कहा कि गरीबों और किसानों को धोखा देने के लिए राजद को अपने स्थापना दिवस पर माफी मांगनी चाहिए थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन