पटना : शराब पीकर किरायेदार के कमरे में घुस महिलाओं के साथ की छेड़खानी

Updated:
विज्ञापन

पटना : श्रीकृष्णापुरी थाने के आनंद पुरी में रविवार की देर रात शराब पी कर मकान मालिक का बेटा आनंद प्रकाश अपने किरायेदार के कमरे में घुस गया. इस दौरान जम कर हंगामा किया. महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया. हंगामा व छेड़खानी के बाद वह अपने कमरे में चला गया, लेकिन […]

विज्ञापन
पटना : श्रीकृष्णापुरी थाने के आनंद पुरी में रविवार की देर रात शराब पी कर मकान मालिक का बेटा आनंद प्रकाश अपने किरायेदार के कमरे में घुस गया.
इस दौरान जम कर हंगामा किया. महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया. हंगामा व छेड़खानी के बाद वह अपने कमरे में चला गया, लेकिन किरायेदार ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस पहुंची और आनंद को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसकी मेडिकल जांच करायी गयी तो शराब पीने की पुष्टि हो गयी. श्रीकृष्णापुरी थाने में शराब पीने का और किरायेदार द्वारा छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. रविवार की रात आनंद प्रकाश कहीं से शराब पी कर आया था. वह सीधे अपने किरायेदार के फ्लैट में चला गया और किवाड़ को जोर-जोर से खटखटाने लगा. इस पर किरायेदार ने दरवाजा खोला तो वह बिना इजाजत लिये जबरन कमरे में प्रवेश कर गया. इसके बाद हंगामा शुरू कर दिया और महिलाओं से छेड़खानी शुरू कर दी.
घर के अन्य किरायेदार भी जग गये. हालांकि उसकी हालत देख कर किसी की विरोध करने की हिम्मत नहीं हुई. घटना की सूचना मिलने पर श्रीकृष्णापुरी पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. श्रीकृष्ष्णापुरी पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन