बिहार में ”वाम-लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष मोर्चा” के तहत 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाकपा

Updated:
विज्ञापन

पटना : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की बिहार इकाई के सचिव सत्य नारायण सिंह ने आज कहा कि उनका महागठबंधन से कोई लेना देना नहीं है और उनकी पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव ‘वाम-लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष मोर्चा’ के बैनर तले लड़ेगी. भाकपा के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव […]

विज्ञापन

पटना : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की बिहार इकाई के सचिव सत्य नारायण सिंह ने आज कहा कि उनका महागठबंधन से कोई लेना देना नहीं है और उनकी पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव ‘वाम-लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष मोर्चा’ के बैनर तले लड़ेगी. भाकपा के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में छह सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे पहले ‘वाम-लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष मोर्चा’ के बैनर तले हम लोगों ने 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था, लेकिन पार्टी ने अब राज्य में छह सीटों पर लड़ने का फैसला किया है. भाकपा के राष्ट्रीय कार्यकारी समिति सदस्य राम नरेश पांडेय, राज्य सचिवालय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर और विजय नारायण मिश्रा के साथ संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि जिन छह सीटों पर उनकी पार्टी अपना उम्मीदवार खड़ा करना चाहती है उनमें बेगूसराय, मधुबनी, मोतीहारी, खगरिया, गया और बांका शामिल हैं.

भाकपा ने 2014 में जदयू के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन भाकपा एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकी थी. उन्होंने कहा कि भाजपा की हार सुनिश्चित करने के लिए उनकी पार्टी राज्यवार परिस्थिति की समीक्षा करेगी और उसके अनुसार गठबंधन करेगी. सिंह ने कहा बीजेडी के साथ भाकपा का गठबंधन लगभग निश्चित है. एक प्रश्न के उत्तर में सिंह से कहा सीटों की संख्या को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद से बातचीत नहीं हुई है लेकिन अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को पराजित करने के लिए हमारी उनके साथ चुनाव लड़ने को लेकर बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि अपनी ताकत दिखाने तथा लोकसभा चुनावों की तैयारी के हिस्से के रूप में पार्टी आगामी 25 अक्टूबर को राज्य की राजधानी पटना में विशाल भाजपा हराओ, देश बचाओ रैली का आयोजन करेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन