मुखियापति को किया गोलियों से छलनी

Updated:
विज्ञापन

अमरपुर : अमरपुर-थाना क्षेत्र की कुशमाहा पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी के पति 45 वर्षीय नवल चौहान की गुरुवार की देर शाम में अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार मुखियापति अपने पुत्र धर्मेंद्र मंडल के साथ बाइक पर सवार होकर बगल के गांव बाछनी किसी भोज में शामिल होने […]

विज्ञापन
अमरपुर : अमरपुर-थाना क्षेत्र की कुशमाहा पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी के पति 45 वर्षीय नवल चौहान की गुरुवार की देर शाम में अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार मुखियापति अपने पुत्र धर्मेंद्र मंडल के साथ बाइक पर सवार होकर बगल के गांव बाछनी किसी भोज में शामिल होने गये थे. भोज खाकर जब दोनों पिता व पुत्र देर शाम में अपने गांव वापस लौट रहे थे.
इसी दौरान बाछनी स्कूल के निकट घात लगाकर बैठे हथियारबंद अपराधियों ने बाइक को रोक कर मुखियापति को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. पिता को बचाने के क्रम बेटे को भी गोली लगी है, जो जख्मी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन