किसी से मिल कर आने की बात कह निकले थे

पटना : पटना नगर निगम के अपर नगर आयुक्त उदय कृष्ण का शव जब पत्रकार नगर के विद्यापुरी मकान संख्या पी /10 में स्थित शांति निवास आवास पहुंचा तो मातम छा गया. सब लोग सन्न रह गये. उनकी बेटी सृष्टि कृष्ण को आज पुणे की एक कंपनी में ज्वाइनिंग करनी थी. जानकारी के मुताबिक उदय […]
पटना : पटना नगर निगम के अपर नगर आयुक्त उदय कृष्ण का शव जब पत्रकार नगर के विद्यापुरी मकान संख्या पी /10 में स्थित शांति निवास आवास पहुंचा तो मातम छा गया. सब लोग सन्न रह गये. उनकी बेटी सृष्टि कृष्ण को आज पुणे की एक कंपनी में ज्वाइनिंग करनी थी. जानकारी के मुताबिक उदय मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे किसी वकील से मिल कर आने की बात कह कर घर से निकले थे. नियति को कुछ और ही मंजूर था,
सुबह उनकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली. इस घटना के बाद पत्नी दिव्या सिन्हा कई बार बेसुध हुईं. रो-रो कर उनकी आंखें पथरा-सी गयीं. उनके बड़े बेटे समग्र कृष्ण उर्फ रौनक को मौत की जानकारी दी गयी. वे बेंगलुरु में इंजीनियर हैं. सूचना मिलने के बाद वे हवाई मार्ग से अपराह्न करीब तीन बजे पटना पहुंचे. उनके घर शांति निवास में मातम पसरा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




