छेड़खानी के आरोप में भाजपा MLC के बेटों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

पटना : बिहार में भाजपा के एक विधान पार्षद के दो बेटों के खिलाफ एक अदालत ने आज गैर जमानती वारंट जारी किया. विमान परिचारिका एक युवती ने उन दोनों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. जिला मजिस्ट्रेट प्रिया शेखर की अदालत ने प्रशांत रंजन और सुशांत रंजन के खिलाफ वारंट जारी किया. उनके खिलाफ […]
पटना : बिहार में भाजपा के एक विधान पार्षद के दो बेटों के खिलाफ एक अदालत ने आज गैर जमानती वारंट जारी किया. विमान परिचारिका एक युवती ने उन दोनों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. जिला मजिस्ट्रेट प्रिया शेखर की अदालत ने प्रशांत रंजन और सुशांत रंजन के खिलाफ वारंट जारी किया. उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 बी (महिला की लज्जा भंग करने के आशय से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है. यह मामला 18 मई को दर्ज किया गया, जिसके बाद से दोनों आरोपी फरार हैं.
आरोपी भाजपा के विधान पार्षद और विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह के बेटे हैं। निजी विमानन कंपनी में विमान परिचारिका युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि दोनों भाइयों ने अलग-अलग समय पर उनसे प्यार का इजहार किया, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया. दोनों उसे अपने पिता के सरकारी बंगले में लेकर गये और वहां पर कथित तौर पर छेड़खानी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




