23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बिहार : चार राज्यों में सिमटी कांग्रेस अब जीरो पर होगी आउट : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के 24 घंटे के अंदर कांग्रेस देश के मात्र चार राज्यों में सिमट कर रह गयी है. कांग्रेसी चाहे जितनी शेखी बघार ले अगले चार-पांच महीने में त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और कर्नाटक में चुनाव होने के बाद कांग्रेस जीरो पर आउट […]

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के 24 घंटे के अंदर कांग्रेस देश के मात्र चार राज्यों में सिमट कर रह गयी है. कांग्रेसी चाहे जितनी शेखी बघार ले अगले चार-पांच महीने में त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और कर्नाटक में चुनाव होने के बाद कांग्रेस जीरो पर आउट हो जायेगी.
राहुल गांधी के एड़ी–चोटी का जोर लगाने, चुनाव को जातीय रंग देने की तमाम कोशिश के बावजूद 22 वर्षों से लगातार शासन में रहने के बाद भी भाजपा गुजरात बचाने में सफल रही. वहीं, मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने सगे मामा कंस के अत्याचार को भी बर्दाश्त नहीं किया था.
कौरवों के अन्याय के विरुद्ध युद्ध में न्याय का साथ दिया था. आज खुद को कृष्ण का वंशज बताने वाले कुछ लोग कंस की राह पर चल रहे हैं और भ्रष्टाचार की तरफदारी कर रहे हैं. केवल जाति विशेष में जन्म लेने और बांसुरी बजाने से कोई कृष्ण नहीं हो जाता. मोदी ने कहा है कि शरद यादव ने लालू परिवार का साथ देने के लिए अपने उस दल से विश्वासघात किया, जिसने चारा घोटाला से लेकर अलकतरा घोटाला तक भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाले कुशासन के खिलाफ लंबा संघर्ष किया था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें