ePaper

'आप कहां हैं पापा..' पटना से लापता डॉक्टर की बेटी ने जन्मदिन पर लिखा भावुक पत्र, पढ़िए क्या इच्छा जताई..

Updated at : 29 Apr 2023 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
'आप कहां हैं पापा..' पटना से लापता डॉक्टर की बेटी ने जन्मदिन पर लिखा भावुक पत्र, पढ़िए क्या इच्छा जताई..

पटना से लापता हुए डॉक्टर संजय की बेटी ने अपने जन्मदिन पर भावुक पत्र लिखा. पिता व पुत्री दोनों अपना जन्मदिन एकसाथ मनाते थे. अब पहली बार जब सुयाशी समृद्धि को अपने पिता जन्मदिन पर नहीं मिले तो एक भावुक पत्र लिखा. पढ़िए क्या इच्छा जताई...

विज्ञापन

Patna News: एनएमसीएच के लापता डॉक्टर संजय कुमार की बेटी सुयाशी समृद्धि ने पिता के नाम एक भावुक खत लिखा है. शनिवार को पिता डॉ संजय और बेटी सुयाशी समृद्धि का जन्मदिन है. सोशल मीडिया पर अपने पिता को याद करते हुए बेटी ने लिखा है कि पापा जन्मदिन पर सबसे पहले आप आशीर्वाद देते थे, आप कहां हैं? हर वर्ष 29 अप्रैल को मेरे पिता और मैं अपना जन्मदिन मनाते हैं. हर साल अपने जन्मदिन पर मैंने जिस पहले और आखिरी व्यक्ति से बात की है, वह मेरे पिता हैं.

पिता के लापता होने पर बेटी का खत

बिहार सरकार के परीक्षा नियंत्रक और नालंदा मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ संजय कुमार के परिवार ने उनसे आखिरी बार बात किये हुए जल्द ही दाे महीने हो जायेंगे. यू कहें तो दो महीने, 60 दिन, 8 सप्ताह, 1460 घंटे और 87600 मिनट, अब हर मिनट उतना ही कीमती है, जितना आखिरी. मुझे नहीं पता कि वह कहां हैं और किस हाल में हैं. मुझे नहीं पता कि किसके पास जानकारी होगी. पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. मेरे पिता को खोजने में आपको भी हमारी मदद करनी है. हर अंतहीन दिन हम इस उम्मीद में इंतजार करते हैं कि आज ही वह दिन है, जब हमें अपने पिता के बारे में अच्छी खबर मिले.

Also Read: बिहार में रेड: इंफोर्समेंट सब-इंस्पेक्टर ने आय से अधिक 1.35 करोड़ रुपये की संपत्ति बनायी, जानें काली कमाई..
इस जन्मदिन पर मेरी केवल एक ही इच्छा…

इस जन्मदिन पर मेरी केवल एक ही इच्छा है- अपने पिता से सुनने की. यदि आप कुछ जानते हैं, कोई सुराग या जानकारी है, जो हमें हमारे पिता तक ले जा सकती है, तो कृपया हमसे संपर्क करें. मालूम हो कि बीते एक मार्च से डॉ संजय लापता हैं. पुलिस की हर कोशिश नाकाम हो गयी, लेकिन अब तक उनके बारे में कुछ भी नहीं पता चल सका. वह कहां गये, इसके बारे में न कुछ पता चला और न ही कोई सुराग मिला है. अब पुलिस की उम्मीद नेवी पर टिकी है.

हर बिंदु पर जांच, लेकिन पुलिस के हाथ फिर भी खाली :

एक मार्च की देर शाम से डॉक्टर संजय गायब हुए. अगले दिन गांधी सेतु पर उनकी कार मिली और सीसीटीवी से पता चला कि कार में वह अकेले गये और कार लगा कर वह पैदल ही गांधी सेतु पर हाजीपुर की ओर जाते दिखे. इसके बाद डॉ संजय कहां गये, इसका पता पुलिस आज तक नहीं लगा पायी. परिवार, नौकर, अस्पताल, संदिग्ध नंबर, विभाग के अधिकारी समेत कई लोगों से पूछताछ हुई, पर किसी को भी कुछ पता नहीं चल सका .

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन