पटना को मधुबनी पेंटिंग के बाद अब अलग-अलग थीम की चित्रकारी से बनाया जा रहा खूबसूरत, आप भी देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

पटना स्वच्छ और सुंदर दिखे इसके लिए पटना की दीवारों पर पहले मधुबनी पेंटिंग की गई थी. वहीं अब शहर के प्रमुख मार्गों की दीवारों को थीम बेस्ड पेंटिंग से सजाया जा रहा है. हम आपको आज पटना की दीवारों पर की गई इन्हीं तस्वीरों को दिखा रहे हैं…

विज्ञापन
undefined

बिहार की राजधानी पटना को स्वच्छ व सुंदर बनाए जाने के लिए शहर में कई कार्य किए जा रहे हैं. इसी क्रम में शहर के सभी मुख्य मार्गों की दीवारों पर खूबसूरत व मनमोहक पेंटिंग कराई जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

शहर में विभिन्न संस्थाओं की दीवारों पर शिक्षा, स्वच्छता, टेक्नोलॉजी आदि से संबंधित अलग-अलग चित्रकारी नजर आ रही है. कई दीवारों पर शिक्षा, तो कई दीवारों पर टेक्नोलॉजी, तो कुछ स्थलों पर स्वच्छ भारत मिशन के साथ अलग-अलग थीम पर चित्रकारी की जा रही है.

undefined

शहर में पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश तो दिया ही जा रहा है. साथ ही जलीये जीव को भी संरक्षित करने का संदेश दिया जा रहा है.

undefined

शहर की दीवारों पर पेंटिंग का यह कार्य स्वच्छ भारत मिशन के तहत भी पटना के सौंदर्यीकरण के लिए किया जा रहा है. शहर को सुंदर बनाने के लिए दीवारों पर चित्रकारी भी की जा रही है.

undefined

सौंदर्यीकरण के लिए चित्रकारी करने की योजना जारी है. कई जगहों पर काम अंतिम चरण में है. स्वच्छता अभियान से जोड़ने के लिए शहर की पहचानों को भी सार्वजनिक जगहों पर चित्रित किया जायेगा.

undefined

इस मिशन के तहत शहर में वाॅल पेंटिंग के जरिए स्वच्छता के संदेश, नारे भी लिखवाये जायेंगे. अभी यह काम शुरू हो गयी है. अलग-अलग प्रकार की वाॅल पेंटिंग करवायी जा रही है.

undefined

शहर को सुंदर बनाने में युवाओं का काम सराहनीय है. अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग थीम पर पेंटिंग से शहर को सुंदर बनाया जा रहा है.

undefined

एएन कॉलेज की बाउंड्रीवाॅल पर शिक्षा से संबंधित चित्रित किया गया है. स्वच्छता अभियान को लेकर भी कई पेंटिंग की गयी है. राहगीरों को सफाई रखने की सीख देने के लिए कई चित्रकारी भी की गयी है.

undefined

खेल परिसर में भी काम चल रहा है. यहां स्पोर्ट्स को लेकर पेंटिंग बनाया जा रहा है. केंद्रीय विद्यालय के दिवारों पर शिक्षा व मरीन ड्राइव पर सौंदर्यीकरण से संबंधित पेंटिंग की गई है.

undefined

अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग थीम पर पेंटिंग हुई है. लाइब्रेरी व एजुकेशन से संबंधित पेंटिंग के साथ शिक्षा से संबंधित मूर्तियां भी लगायी गयी है.

undefined

पटना की दीवारों पर थीम आधारित पेंटिंग की जा रही है. एक पेंटिंग बनाने में आम तौर पर एक दिन से अधिक का समय लग रहा है. हालांकि यह पेंटिंग के साइज पर निर्भर करता है.

undefined

इससे पहले शहर को सुंदर बनाने के लिए मधुबनी पेंटिंग पर काम किया गया था. शहर की कई दीवारों पर मधुबनी पेंटिंग बनाई गई थी. वहीं इस बार थीम बेस्ड पेंटिंग की जा रही है.

undefined
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन