BPSC परीक्षार्थियों के लिए जरूरी खबर, आयोग ने जारी की परीक्षा केंद्र की जानकारी, अभ्यर्थी यहां से करें चेक

Updated:
विज्ञापन

BPSC आयोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक नियुक्ति परीक्षा और आशुलिपिक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र का विस्तृत विवरण जारी कर दिया है. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन कर अपने डैशबोर्ड से सेंटर डिटेल देख सकते हैं. दोनों परीक्षाएं 11 जून को आयोजित की जाएंगी.

विज्ञापन

Patna News: (अनुपम कुमार की रिपोर्ट)
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक नियुक्ति परीक्षा और आशुलिपिक भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का विवरण अभ्यर्थियों के डैशबोर्ड पर अपलोड कर दिया है. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

आयोग ने इन दोनों परीक्षाओं के लिए ई-एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://bpsonline.bihar.gov.in पर लॉगिन कर ‘My Account’ सेक्शन में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति परीक्षा केंद्र पर साथ लाने का निर्देश दिया है, जिसे परीक्षा के दौरान वीक्षक को जमा करना होगा.

एडमिट कार्ड पर बारकोड स्पष्ट होना जरूरी

बीपीएससी ने कहा है कि अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि उस पर रोल नंबर के साथ बारकोड स्पष्ट रूप से मुद्रित हो. बारकोड या अन्य विवरण अस्पष्ट होने की स्थिति में अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

धुंधले फोटो या हस्ताक्षर वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष निर्देश

जिन अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन में अपलोड किए गए फोटो या हस्ताक्षर अस्पष्ट अथवा धुंधले हैं, उन्हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध घोषणा पत्र डाउनलोड कर पूरी तरह भरना होगा. इसके साथ किसी राजपत्रित पदाधिकारी द्वारा सत्यापित रंगीन फोटो चिपकानी होगी तथा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हस्ताक्षर करने होंगे. इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को दो सत्यापित रंगीन फोटो भी साथ लानी होगी. इनमें से एक फोटो एडमिट कार्ड पर तथा दूसरी परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक के समक्ष कार्यालय प्रति (ऑफिस कॉपी) पर चिपकानी होगी.

मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य

परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में उल्लिखित मूल पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस, साथ लाना अनिवार्य होगा. केंद्राधीक्षक द्वारा दस्तावेजों और फोटो का मिलान एवं भौतिक सत्यापन किए जाने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी.

सुबह 10 बजे से होगी आशुलिपिक भर्ती परीक्षा

आयोग के अनुसार आशुलिपिक भर्ती परीक्षा 11 जून को एकल पाली में आयोजित की जाएगी. परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी.

ALSO READ: पटना स्थित किलकारी बाल भवन में समर कैंप में बच्चों ने सीखी मंजूषा कला, एआई और रोबोटिक्स का भी लिया प्रशिक्षण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन