ePaper

PHOTOS: दानापुर में अग्निवीरों के पहले बैच की हुई पासिंग आउट परेड, 437 जवानों ने ली देश सेवा की शपथ

Updated at : 05 Aug 2023 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: दानापुर में अग्निवीरों के पहले बैच की हुई पासिंग आउट परेड, 437 जवानों ने ली देश सेवा की शपथ

पटना के दानापुर में स्थित बिहार रेजिमेंटल सेंटर छावनी के परेड ग्राउंड में पायनियर बैच के 437 अग्निवीरों ने देश सेवा का प्रण लिया. जांबाजों ने जोशीले अंदाज में परेड कर लोगों में देश प्रेम का जज्बा भरने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी. तस्वीरों के माध्यम से देखिए इस पासिंग आउट परेड की कुछ झलकियां....

विज्ञापन
undefined

पटना के दानापुर छावनी में शनिवार को परेड ग्राउंड में 437 अग्निवीरों के प्रथम बैच की पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ. इन सभी जवानों ने 31 सप्ताह के कठिन परिश्रम के बाद अपने देश की आन-बान और शान की रक्षा करने के लिए शपथ ली. इस खास मौके पर अग्निवीरों के परिवार वाले भी शामिल हुए.

undefined

इस परेड का नेतृत्व अग्निवीर विपिन कुमार ने किया. इस अवसर पर रेजिमेंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर केडी जसपाल ने अग्निवीरों से तिरंगे के प्रति अपनी प्रतिज्ञा को हमेशा याद रखने और मातृभूमि की सेवा में कोई कसर न छोड़ने की शपथ दिलायी.

undefined

इस दौरान ब्रिगेडियर केडी जसपाल ने अग्निवीरों से कहा कि भारतीय सेना के बेहतरीन यूनिटों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है. इसके लिए आपको हमेशा न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ व सुदृढ़ रहना होगा. आपकी एक गोली एक दुश्मन के लिए लक्ष्य प्राप्त कर सके.

undefined

ब्रिगेडियर जसपाल ने ने अग्निवीरों से कहा कि ट्रेनिंग में आप शारीरिक दक्षता, हथियारों की कुशल हैडलिंग, मैप रीडिंग तथा टेक्निकल कुशलता में दक्षता हासिल कर एक अनुशासित सोल्जर बनकर देश की रक्षा करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो गये है.

undefined

ब्रिगेडियर ने कहा कि लडाई और युद्ध हर रोज नहीं होती, पर एक इंफेंट्री सैनिक (इन्फेंट्री या पैदल सेना सेना की एक सामान्य शाखा है, जो पैरों पर सैन्य युद्ध में जुड़ी होती है) के लिए हर दिन एक नयी लड़ाई व नयी चुनौतियां सामने आती हैं. लद्दाख और सियाचिन की बर्फीली पहाड़ियां, जम्मू व कश्मीर के दुर्गम जंगल, पूर्वोत्तर के कठिन इलाके जो भी आपकी कर्म भूमि हो, आपको उस पर खरा उतरना है.

undefined

पासिंग आउट परेड की सराहना करते हुए केडी जसपाल ने अग्निवीरों से कहा कि रेजिमेंट भारतीय सेना की सबसे अलंकृत रेजिमेंट है. प्रशिक्षित सभी अग्निवीर आज से रेजिमेंट के अभिन्न अंग हैं.

undefined

इस दौरान कई अग्निवीरों ने कहा कि हमने अपने मातृभूमि की रक्षा करने के लिए जान न्योछावर करने की कसमें खाई. देश व सरहद की रक्षा करने के लिए अपनी जान न्योछावर कर देंगे.

undefined

अग्निवीरों ने कहा कि बचपन से देश की रक्षा करने का सपना था. जो अब अग्निवीर बनकर पूरा होगा. हम अपने मातृभूमि की रक्षा करेंगे. कहा कि अग्निवीर बनाकर देश की सरहद पर तैनात होकर रक्षा करेंगे.

undefined

अग्निवीरों ने कहा कि कारगिल व गलवान घाटी के युद्ध के बाद मातृभूमि की रक्षा करने के लिए सैनिक बनने का सपना था, जो आज अग्निवीर बनकर अब पूरा होगा. प्रशिक्षण के दौरान मातृभूमि की रक्षा करने समेत दुश्मनों से लडने की ट्रेनिंग दिया गया. अपनी मातृभूमि की रक्षा करने का मौका मिला है

Also Read: बिहार के इन रेलवे स्टेशनों की बदलने वाली है सूरत, देखें अद्भुत तस्वीरें
undefined

परेड में आए अग्निवीरों के माता- पिता ने बेटे के अग्निवीर बाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटे के अग्निवीर बन कर मातृभूमि की रक्षा करने पर गौरव महसूस हो रहा है.

undefined

वहीं इस दौरान प्रशिक्षक सूबेदार कर्मा बांडो ने कहा कि अग्निवीर को ट्रेनिंग देने के दौरान बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि सिविल इलाके से आने के कारण सेना के अनुशासन के बारे में कोई जानकारी नहीं होता है. उससे सेना के अनुशासन के साथ प्रशिक्षण करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन