ePaper

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद SSB जवानों की छुट्टी रद्द, भारत-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट

Updated at : 07 May 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद SSB जवानों की छुट्टी रद्द, भारत-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट

सांकेतिक तस्वीर

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत-नेपाल पर एसएसबी के जवानों को हाई अलर्ट मोड में तैनात कर दिया गया है. सीमा सुरक्षा बल द्वारा भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है. संदिग्धों की तलाशी के लिए मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली जा रही है.

विज्ञापन

Operation Sindoor: भारत द्वारा किये गये ऑपरेशन सिंदूर के बाद से देशभर में हाई अलर्ट है. ऑपरेशन के बाद से भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय सेना हाई अलर्ट मोड में है. इसी कड़ी में अब भारत-नेपाल बॉर्डर पर भी भारतीय जवानों को हाई अलर्ट कर दिया गया है. सीमा सुरक्षा बल द्वारा भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है. इस ऑपरेशन सिंदूर के बाद एसएसबी के जवानों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं.

सीमा पर हो रही तलाशी

आज भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों को हाई अलर्ट मोड में तैनात कर दिया गया है. जवान सीमा पर आने जाने वाले सभी गाड़ियों की और उसमें रखे सामानों की तलाशी ले रहे हैं. इसके साथ ही संदिग्धों की तलाशी के लिए मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली जा रही है.

बिना आईडी के नहीं दिया जा रहा है प्रवेश

ऑपरेशन सिंदूर के बाद एसएसबी के जवान अलर्ट होकर आने-जाने वाले सभी लोगों की जांच कर रहे हैं और बिना वैध आईडी कार्ड के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. भारत द्वारा किये गये एयर स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है, ऐसे में इस तनाव के असर को भारत-नेपाल बॉर्डर पर देखते हुए जवानों को अलर्ट किया गया है.

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद महिलाओं ने सिंदूर लगाकर दिया खास संदेश, हमले के बाद से नहीं लगाया था सिंदूर

नेपाल बॉर्डर से सटे हैं बिहार के जिले

बिहार के कई जिले नेपाल के बॉर्डर से सटे हुए हैं. ऐसे में इस तनाव भरे माहौल में भारत-नेपाल बॉर्डर पर किसी भी तरह की कोई आपात की स्थिति ना हो, इसके लिए भारत-नेपाल बॉर्डर पर 24 घंटे तलाशी लेने और अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. एसएसबी के जवानों ने सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ा दी है.

एसएसबी जवानों की रद्द हुई छुट्टियां

ऑपरेशन सिंदूर के बाद एसएसबी के जवानों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है. एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेट गौरव सिंह ने बताया कि एयर स्ट्राइक के बाद तनावपूर्ण माहौल के बीच जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और ज्यादा से ज्यादा जवानों की बॉर्डर वाले इलाके में तैनाती की गई है.

विज्ञापन
Harshit Kumar

लेखक के बारे में

By Harshit Kumar

Harshit Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन