नीतीश कुमार ने किया होमी भाभा कैंसर अस्पताल के ओटी का उद्घाटन, बोले- इलाज में जो भी बाधा होगी, उसे दूर करेंगे

Published by : Ashish Jha Updated At : 14 Sep 2023 8:17 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच पहुंचे. उन्होंने होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के नर्सिंग छात्रावास का शिलान्यास और रिमोट के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित कई योजनाओं का शुभारंभ किया. उन्होंने बुद्धा ओटी का फीता काट कर उद्घाटन भी किया.

विज्ञापन
undefined

नीतीश कुमार ने कहा कि यहां के लोगों को किसी भी तरह के इलाज के लिए बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं है. सारी सुविधायें यहीं मिलेगी. मरीजों के इलाज में किसी तरह की बाधा आयेगी तो उसे दूर किया जायेगा. उन्होंने कहा मरीजों के बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से भी मदद की जा रही है. सीएम ने कहा कि हम यहां पहले भी आकर सब देख चुके हैं और निर्माण कार्य जब पूरा हो जायेगा तो एक बार और आकर देखेंगे.

undefined

नीतीश कुमार ने ओटी और आइसीयू का निरीक्षण किया. साथ ही मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी ली.

undefined

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि यह यूनिट बंकरनुमा बनाया जा रहा है. इसकी दीवारें काफी मोटी है, जिससे कैंसर मरीजों को दी जाने वाली रेडिएशन थेरेपी का दुष्प्रभाव बाहर नहीं जायेगा.

undefined

मुख्यमंत्री ने पिडियाट्रिक्स विभाग में जाकर कैंसर पीड़ित बच्चों से मिले फिर शिशु गहन चिकित्सा इकाई सह अनुसंधान केंद्र के सेमिनार हॉल में डॉक्टरों के साथ बैठक कर कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं को जाना.

undefined

मुख्यमंत्री ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में निर्माणाधीन सेंटर फॉर कैंसर एपिडेमियोलॉजी यूनिट का भी निरीक्षण किया.

undefined

मुख्यमंत्री ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल में संचालित मॉड्यूलर हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी ली.

undefined

कार्यक्रम के दौरान एसकेएमसीएच में भर्ती किडनी पीड़िता सुनीता को सीएम ने पांच लाख का चेक प्रदान किया.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन