नावाडीह में छापेमारी, 10 लीटर देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Edited by AMIT SAURABH
Updated:
विज्ञापन

NAWADA NEWS.रूपौ थाना की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रोह रूपौ थाना की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला की पहचान नावाडीह गांव निवासी रूबी देवी, पति पिंटू मांझी के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नावाडीह गांव में अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर रूपौ थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान मौके से 10 लीटर तैयार देसी शराब बरामद की गयी. साथ ही इस अवैध कारोबार में संलिप्त रूबी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया. रूपौ थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा .पुलिस ने गिरफ्तार महिला के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है . वहीं इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है .

विज्ञापन
AMIT SAURABH

लेखक के बारे में

By AMIT SAURABH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन