नवादा गंगा पंप जलाशय के लिए आधा दर्जन गांव उजड़ेंगे, विरोध में 10 सितंबर को बड़ी सभा

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा में गंगा पंप परियोजना से उजाड़े जाने वाले गांवों के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन तेज किया. 10 सितंबर को मोतनाजे-मधुबन में विशाल प्रतिरोध सभा आयोजित.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा गंगा पंप जलाशय परियोजना के लिए मोतनाजे, मधुबन समेत आधे दर्जन गांवों को उजाड़े जाने के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार ने आंदोलन तेज करने का एलान किया है. मोतनाजे-मधुबन में 10 सितंबर को सुबह 10 बजे विशाल प्रतिरोध सभा आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन

सभा को जल पुरुष एवं मैग्सेसे पुरस्कार विजेता राजेंद्र सिंह, बक्सर सांसद सुधाकर सिंह, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अखलाक अहमद, किसान नेता दिनेश कुमार एवं अशोक प्रसाद सिंह संबोधित करेंगे.

नवादा की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.

प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

इसके पहले संयुक्त किसान मोर्चा के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित गांवों का दौरा कर किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बिहार प्रभारी दिनेश कुमार एवं बिहार राज्य दुग्ध उत्पादक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह मोतनाजे पहुंचे. यहां किसानों, मजदूरों, छात्रों, युवाओं और महिलाओं ने अपनी जमीन नहीं छोड़ने की बात कही.

Nawada News : धान की फसल रौंदने का लगाया आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना सामाजिक जांच और सहमति के कार्रवाई की जा रही है. किसानों का कहना था कि उन्हें अब तक मुआवजा भी नहीं मिला है. प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, ग्रामीणों ने प्रशासन पर जेसीबी और ट्रैक्टर से खेतों में खड़ी धान की फसल बर्बाद करने का आरोप लगाया.

प्रतिनिधिमंडल ने मधुबन गांव पहुंचकर भी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का जायजा लिया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा प्रशासन की मदद से गांव को उजाड़ने की कार्रवाई की जा रही है.

प्रतिनिधिमंडल ने दावा किया कि प्रशासन के प्रतिनिधियों ने भी किसानों को मुआवजा नहीं मिलने की बात स्वीकार की. मोर्चा ने कहा कि 10 सितंबर की सभा में परियोजना के विरोध में आगे की रणनीति तय की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन