नवादा में 11 सितंबर को रोजगार कैंप, 100 पदों पर होगी भर्ती, जानें अन्य डिटेल
संयुक्त श्रम भवन | Prabhat Khabar Network
नवादा में 11 सितंबर को रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसमें 100 पदों पर भर्ती होगी. 12वीं और स्नातक पास युवा इसमें शामिल हो सकते हैं.
Jobs in Nawada : नवादा में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निर्देश पर जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर की ओर से 11 सितंबर को रोजगार कैंप का आयोजन किया जायेगा. कैंप संयुक्त श्रम भवन, नवादा के प्रांगण में पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न चार बजे तक लगेगा. इसमें उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, पटना की ओर से टीसीओ एवं टीआरओ के 100 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा.
इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं अथवा स्नातक निर्धारित की गयी है. अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए. चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार से 14 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ ईपीएफ, ईएसआईसी, फ्यूल, टर्म इंश्योरेंस एवं इंसेंटिव जैसी सुविधाएं दी जायेंगी. कार्यस्थल बिहार निर्धारित है. अभ्यर्थी के पास ड्राइविंग लाइसेंस एवं बाइक होना अनिवार्य है.
Jobs in Nawada : क्या हैं जरूरी डॉक्यूमेंट
इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं पहचान पत्र की छायाप्रति, रंगीन फोटो और बायोडाटा के साथ कैंप में पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. रोजगार एवं एनसीएस पोर्टल पर निबंधित अभ्यर्थी ही भाग ले सकेंगे. अनिबंधित अभ्यर्थी जिला नियोजनालय में निबंधन करा सकते हैं. नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में रहेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए