तालाब में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Sep 2024 10:57 PM
घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम
पकरीबरावां. पकरीबरावां थाना क्षेत्र के पोकसी गांव में मंगलवार को तालाब में डूबे युवक का शव बुधवार की सुबह बरामद कर लिया गया है. एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की सहयोग से तालाब की सतह पर कीचड़ में फंसे शव को ढूंढ़ निकाला. ग्रामीणों ने देखा कि एक जगह से बुलबुला निकल रहा है. तुरंत, इसकी जानकारी एसडीआरएफ की टीम को दी गयी. एसडीआरएफ की टीम ने ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान शव को ढूंढ निकाला गया. शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची पकरीबरावां पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है. बता दें कि मंगलवार की सुबह दोस्तों के साथ तालाब में स्नान के दौरान आनंदी मिस्त्री के 21 वर्षीय नाती नीरज कुमार तालाब में डूब गया था. दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, परंतु असफल रहे. तालाब की गहराई 10 से 15 फुट थी. वह गहरे पानी में चला गया. इससे उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों व एसडीआरएफ टीम ने मंगलवार को काफी खोजबीन के बाद भी शव बरामद नहीं कर सका. इधर, युवक की मौत से परिजनों में मातम पसरा है. युवक अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था. उसकी मौत से हर कोई मर्माहत दिखा. दूसरी ओर, पूरे घटनाक्रम के दौरान एक बार भी प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचने में दिलचस्पी नहीं दिखाई जबकि थानाध्यक्ष व सीओ कई घंटे तक घटनास्थल पर मौजूद रहे. ग्रामीणों ने बीडीओ के प्रति नाराजगी भी जतायी व बुधवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा से संबंधित मामले में शिकायत भी की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










