सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Updated:
विज्ञापन

NAWADA NEWS.धमौल थाना क्षेत्र के जम्हड़िया गांव के समीप शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतकों की पहचान गुलनी पंचायत के अटारी गांव निवासी धनेश्वर यादव के 25 वर्षीय पुत्र सतीश यादव और विनोद यादव के 21 वर्षीय पुत्र रवि कुमार यादव के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

धमौल थाना क्षेत्र के जम्हड़िया गांव के समीप हुई घटना परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम फोटो कैप्शन – मृतक रवि कुमार यादव व सतीश यादव का फाइल फोटोफ प्रतिनिधि, पकरीबरावां धमौल थाना क्षेत्र के जम्हड़िया गांव के समीप शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतकों की पहचान गुलनी पंचायत के अटारी गांव निवासी धनेश्वर यादव के 25 वर्षीय पुत्र सतीश यादव और विनोद यादव के 21 वर्षीय पुत्र रवि कुमार यादव के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि दोनों युवक शनिवार की संध्या मोटरसाइकिल से अलीगंज की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार ह�� गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुटे. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी धमौल थाना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुट गयी है. इस घटना से गांव में शोक का माहौल है. दोनों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घर पर परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ लगी हुई है और हर आंख नम दिखाई दे रही है. इधर, धमौल के प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रमल मांझी ने बताया कि मृतक रवि के पिता से आवेदन प्राप्त हुआ है. अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन