84 लीटर शराब के साथ दो धराये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Dec 2024 10:19 PM
नवादा न्यूज : चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद पुलिस ने की कार्रवाई
नवादा न्यूज : चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद पुलिस ने की कार्रवाई
रजौली.
स्थानीय थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद एसआइ बबलू कुमार ने 84 लीटर शराब के साथ एक कार व दो बाइकों को जब्त किया है. साथ ही दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मध निषेध को लेकर उत्पाद बलों की ओर से शराब निर्माण, परिवहन, भंडारण, बिक्री एवं सेवन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. समेकित जांच चौकी पर झारखंड की ओर से आ रही कार संख्या बीआर01इजेड 0196 से 72 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई और एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया. जब्त शराब में रॉयल स्टेज व्हिस्की 750 एमएल वाली 48 बोतल व इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की 750 एमएल की 24 बोतल शामिल है. वहीं गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार के पुत्र विपिन राज के रूप में हुई है. गिरफ्तार धंधेबाज ने बताया गया कि वे गझंडी से शराब लेकर रजौली स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे. वहीं, दूसरी ओर बाइक संख्या जेएच12एम 3446 पर लदी ओल्ड मॉन्क रम 750 एमएल की 24 बोतल को जब्त किया गया. साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र के गझंडी गांव निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है.धंधेबाजों पर प्राथमिकी दर्ज
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उत्पाद बलों की ओर से एक बाइक और 12 लीटर शराब के साथ दो नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया है. साथ ही कहा कि जब्त शराब, बाइक एवं कार के अलावे गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. साथ ही बताया कि गिरफ्तार लोगों को शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










