बंद घर से आभूषण व नकदी की चोरी

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी के धनगवा गांव में शनिवार की देर रात हुई घटना

विज्ञापन

सीतामढ़ी के धनगवा गांव में शनिवार की देर रात हुई घटना चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घटना को दिया अंजाम फोटो कैप्शन- घर में बिखरा सामान. प्रतिनिधि, मेसकौर सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के धंनगावा गांव निवासी राजेश शर्मा के घर में शनिवार की देर रात में घुस कर अज्ञात चोरों ने एक लाख रुपये से अधिक के जेवरात व नकद की चोरी कर ली. मामले में राजेश शर्मा ने सीतामढ़ी थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. आवेदन में राजेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को शाम अपने ससुराल ओलीपुर गांव गए थे. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का मेन दरवाजा का ताला तोड़कर घर में घुसकर दूसरे कमरे में रखी गोदरेज को खोलकर सोने की चेन, बाली, झुमका, मंगलसूत्र, टीका, नथिया, लॉकेट व 40 हजार नगद की चोरी कर ली. सुबह 5बजे बगल के लोगो ने फोन किया की घर का ताला टुटा हुआ है. अनन फानन में ज़ब हम घर पहुंचे तो देखे की घर का मेन दरवाजा का ताला टुटा हुआ है. घर घुसते है तो गोदरेज खुला हुआ है उसमे रखे जेवरात एवं 40 हजार नकदी गायब है. दूसरे कमरे में पूरा सामान बिखरा पड़ा है और सभी कीमती सामान गायब है. इस संबंध में सीतामढ़ी थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी ने बताया कि चोरी की घटना का आवेदन मिला है. पुलिस जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन