ePaper

पैक्स चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए लाइन होटल में चल रही थी पार्टी, छह गिरफ्तार

Updated at : 16 Nov 2024 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
पैक्स चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए लाइन होटल में चल रही थी पार्टी, छह गिरफ्तार

मौके से एक बाइक से दो लीटर महुआ शराब बरामद

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रजौली प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव पहले चरण में 26 नवंबर को होना है. शुक्रवार की रात 7:30 बजे थाना क्षेत्र की हरदिया पंचायत के सेक्टर ए स्थित सुगा लाइन होटल में पैक्स चुनाव को लेकर मुर्गा-भात व शराब की दावत चल रही थी. पुलिस को मिली सूचना के आलोक में थाने में पदस्थापित पीएसआइ रौशन कुमार सशस्त्र बलों के साथ मुर्गा-भात और शराब की दावत स्थल पर छापेमारी के लिए पहुंच गये. पुलिस को देखकर दावत में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया. लोग ग्लास में रखी शराब को फेंककर इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान कई सफेदपोश, तो भागने में सफल रहे. किंतु दर्जनों लोगों को पुलिस ने घेर लिया. वहीं, ब्रेथ एनालाइजर मशीन से दावत में शामिल लोगों की जांच की. इस दौरान लाइन होटल मालिक समेत छह लोग शराब के नशे में पाये गये. पुलिस ने होटल के समीप खड़ी एक बाइक की जांच की, तो 2.5 लीटर महुआ शराब बरामद हुई. जानकारी के अनुसार पैक्स चुनाव को लेकर वोटरों को लुभाने के लिए एक शानदार दावत की व्यवस्था की गयी थी. इस दावत में विदेशी शराब से लेकर महुआ शराब तक की व्यवस्था थी. किंतु पुलिस बल दावत के शुरुआती दौर में हीं पहुंच गयी. इससे विदेशी शराब पीने वाले सफेदपोश लोग भाग निकले. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र को शराबमुक्त बनाये रखने को लेकर पुलिस बलों के सहयोग से लगातार छापेमारी की जा रही है. इस दौरान गिरफ्तार छह लोगों में शोहदा गांव निवासी राजेश कुमार के पुत्र नितिन कुमार उर्फ सुगा, रामदासी गांव निवासी छोटन यादव के पुत्र उपेंद्र प्रसाद, स्वर्गीय जोघी प्रसाद के पुत्र जगदीश प्रसाद, स्व मुन्ना प्रसाद के पुत्र विजय प्रसाद व स्व सुंदर प्रसाद के पुत्र पिन्टू कुमार व सतगीर गांव निवासी स्व फिरंगी प्रसाद के पुत्र भोला प्रसाद के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब व बाइक को लेकर बाइक मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं, शराब पीये शराबियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन