जमीन के विवाद में कई राउंड हुईं फायरिंग, एक व्यक्ति घायल

Updated:
विज्ञापन

जमीन के विवाद में हुई फायरिंग

विज्ञापन

नवादा नगर. नवादा से एक बड़ी खबर सामने आयी है. पुराने विवाद में एक व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मार दी. इसके बाद दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने 8-10 राउंड फायरिंग भी की. गोली उसके बाएं हाथ के बांह में लगी है. परिजनों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जख्मी व्यक्ति की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के बदलूबिगहा गांव निवासी स्व चंदेश्वर प्रसाद का पुत्र उपेंद्र यादव के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि होली पर्व में बदलूबिगहा और नवादा बीघा गढ़पर गांव के बच्चों के बीच लड़ाई हुई थी. उस समय मामला को शांत कर दिया गया था. आज शाम उपेंद्र यादव गांव के बधार में पशु चरा रहे थे, तभी पड़ोसी गांव नवादा बिगहा गढ़पर के कुछ बदमाशों ने उसे अकेले में पकड़ कर जमकर मारपीट की. जब मारपीट से मन नहीं भरा, तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी. इससे वह घायल हो गया. जख्मी उपेंद्र की हालात गंभीर बतायी जा रही है. उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन