नवादा: प्रतिदिन तीन नए गरीब लाभुक जोड़ने का लक्ष्य, PDS डीलरों को दिए गए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित पीडीएस डीलर|Prabhat Khabar Network

नवादा जिले में जन वितरण प्रणाली (PDS) को और प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बीडीओ ने डीलरों को हर दिन कम से कम तीन नए पात्र लाभुकों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ने का लक्ष्य दिया है. खाद्यान्न की गुणवत्ता में सुधार की मांग भी डीलरों द्वारा उठाई गई.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के सिरदला प्रखंड सभागार में मंगलवार को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के डीलरों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपेश कुमार ने की. बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) नितेश कुमार भी मौजूद रहे. राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने तथा नए लाभुकों को योजना से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

रोजाना जोड़ें तीन नाम- बीडीओ

बैठक में बीडीओ दीपेश कुमार ने सभी पीडीएस डीलरों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन कम से कम तीन नए पात्र लाभुकों का नाम खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे. इसके लिए डीलर अपने-अपने क्षेत्र में पात्र परिवारों की पहचान कर आवेदन प्रक्रिया में सहयोग करें.

एमओ ने समय पर राशन वितरण करने की कही बात

एमओ नितेश कुमार ने डीलरों को समय पर राशन वितरण, स्टॉक एवं वितरण पंजी का सही संधारण तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराना सभी डीलरों की जिम्मेदारी है.

डीलर संघ के अध्यक्ष ने उठाया गुणवत्ता का मुद्दा

बैठक के दौरान डीलर संघ के अध्यक्ष शिवनंदन यादव सहित अन्य डीलरों ने अधिकारियों के समक्ष खाद्यान्न की गुणवत्ता का मुद्दा उठाया. डीलरों ने कहा कि कई बार गोदाम से निम्न गुणवत्ता का अनाज मिलने के कारण लाभुक राशन उठाने से इंकार कर देते हैं, जिससे वितरण कार्य प्रभावित होता है. उन्होंने खाद्यान्न की गुणवत्ता में सुधार कराने की मांग की.

बैठक में डीलर संघ के अध्यक्ष शिवनंदन यादव, मनोज यादव, रामशीला देवी, द्वारिका राय सहित प्रखंड के सभी पीडीएस डीलर उपस्थित रहे. अधिकारियों ने डीलरों की समस्याओं पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

Also Read: नवादा: रजौली अस्पताल में एक्स-रे सेवा बंद, इलाज के लिए भटक रहे मरीज; स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन