नवादा: रजौली अस्पताल में एक्स-रे सेवा बंद, इलाज के लिए भटक रहे मरीज; स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Author Kr manish dev|Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में इलाजरत घायल युवक

रजौली अनुमंडलीय अस्पताल की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में है. करोड़ों की लागत से बने भवन में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी हो रही है. हाल ही में हुई एक दुर्घटना के बाद एक्स-रे सुविधा बंद मिलने पर जनप्रतिनिधि और परिजन नाराज हैं.

विज्ञापन

Nawada Hospital Negligence : अनुमंडलीय अस्पताल रजौली एक बार फिर अपनी बदहाल व्यवस्था को लेकर चर्चा में है. करोड़ों की लागत से बना अस्पताल भवन सिर्फ कागजों पर ट्रामा सेंटर बनकर रह गया है, जबकि जमीनी हकीकत में यहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सोमवार की रात करीब 9 बजे एनएच-20 स्थित करिगांव टोल प्लाजा के पास ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी राहुल राजवंशी और होरला गांव निवासी प्रवीण राजवंशी के रूप में हुई है. दोनों को एनएचएआई एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Nawada News : एक्स-रे सुविधा बंद, बढ़ी परेशानी

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. नीतीश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को एक्स-रे कराने की सलाह दी. लेकिन अस्पताल में आपातकालीन एक्स-रे सुविधा महीनों से बंद पड़ी है. यह जानकर परिजन आक्रोशित हो गए और मजबूरी में घायल को स्ट्रेचर पर ही बाहर स्थित निजी एक्स-रे केंद्र तक ले जाना पड़ा.

X-ray service closed : कुव्यवस्था पर भड़के जनप्रतिनिधि

घटना की जानकारी मिलने पर रजौली दक्षिणी के जिला परिषद सदस्य मेवालाल राजवंशी अस्पताल पहुंचे. वहां की अव्यवस्था देखकर उन्होंने नाराजगी जताई. परिजनों ने भी राज्य सरकार से शिकायत करते हुए कहा कि जब सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं नहीं मिलेंगी तो गरीबों का इलाज कैसे होगा.

क्या कहते हैं अधिकारी

प्रभारी डीएस डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि अस्पताल में एक्स-रे सुविधा आउटसोर्सिंग के माध्यम से उपलब्ध है, जो केवल ओपीडी समय में ही संचालित होती है. शाम के बाद आपातकालीन सेवा नहीं मिल पाती.

वहीं, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है. आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Also Read : नवादा: मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन