ePaper

शहर में नेताजी की प्रतिमा लगाने के लिए स्थल की मांग

Updated at : 23 Jan 2025 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में नेताजी की प्रतिमा लगाने के लिए स्थल की मांग

संस्था की ओर से मंगवाकर रखी गयी है सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा

विज्ञापन

नवादा नगर. शहर में गुरुवार को महान स्वतंत्रता सेनानी आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती का धूमधाम से आयोजन किया गया. सर्व प्रथम इनके चित्र पर पुष्प अर्पण व माल्यार्पण किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्रिगेड के अध्यक्ष व समाजसेवी मनीष कुमार सिन्हा ने की. कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम चंद्रशेखर आजाद ने करते हुए सुभाष बाबू के व्यक्तित्व की चर्चा की. बिग्रेड के अध्यक्ष श्री सिन्हा ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनायी गयी. उन्होंने कहा कि शहर में नेताजी की प्रतिमा लगाने के लिए प्रतिमा संस्था की ओर से लायी गयी है, लेकिन स्थान नहीं मिलने के कारण वह वैसे की रखा हुआ है. सुबोध कुमार ने नेताजी को युग पुरुष बताया उदय शंकर ने नेताजी पर मनमोहक गीत गाकर सभी की तालियां बटोरी. भरत भूषण सिन्हा उर्फ उर्फ फनी ने नेताजी को दूरदर्शी सोच का जीता जागत उदाहरण बताया है. जदयू नेता व जेपी सेनानी मनोहर पासवान ने बताया कि नेताजी ने नौकरी को ठोकर मार कर स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े. चंद्रभूषण प्रसाद, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि आजादी के समय नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसा पराक्रमी नायक कोई दूसरा था ही नहीं. उनके पराक्रम को दुनिया सलाम करती है, फखरुद्दीन अली अहमद उर्फ चामो ने कहा कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा. दिल्ली चलो व जय हिंद का नारा आज देश में बड़े गर्व के साथ लिया जाता है. दीपू सिंह, सुबोध लाल, सिन्हा भवन के मंशु सिन्हा, अर्जुन सिंह, शशि भूषण सिन्हा बबलू, कोषाध्यक्ष दिलीप यादव बंगाली पासवान, प्रो रतन कुमार मिश्रा, मौजी राम, समाज सेविका सुजाता सिन्हा, कंचन कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा, संजय भोजपुरी, राजू सिन्हा आदि ने कहा कि नेताजी भारतरत्न से भी कहीं ऊंचे हैं. आजाद हिंद फौज को नौ देशों ने मान्यता दी थी. कार्यक्रम में प्रदीप कुमार सिन्हा, गुलशन पटेल रजनीश अकेला, मनोज कुमार सिन्हा, सरोज वर्मा, अभिषेक रंजन सिन्हा, अजय कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन