सर्द रात में सड़क पर उतरे बिहार के ये एसपी, तीन हजार गाड़ियों से वसूले इतने लाख जुर्माना

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Jan 2025 12:59 PM

विज्ञापन

वाहन जांच करते एसपी अभिनव धीमान

Bihar News: नवादा में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था को लेकर एसपी अभिनव धीमान ने विशेष अभियान चलाया. इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूला.

विज्ञापन

Bihar News: नवादा में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था को लेकर एसपी अभिनव धीमान ने विशेष अभियान चलाया. वे सर्द रात में सड़कों पर उतर गए. इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला. एसपी द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में 3 हजार 182 वाहनों से 5 लाख 68 हजार रुपए की वसूली की गई. इस दौरान उन्होंने तीन बाइक भी जब्त की. शाम 6 बजे से 9 बजे तक चलाए गए इस विशेष अभियान में देसी-विदेशी शराब भी जब्त की गई.

एसपी ने अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ छापेमारी अभियान भी चलाया. जिसमें करीब पांच दर्जन वांछित अपराधी पकड़े गए. विभिन्न मामले में फरार चल रहे 58 अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया. बता दें कि एसपी के आदेश पर सभी थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया है.

नियमों की अवहेलना करनेवालों में मचा हड़कंप

बता दें कि एसपी के इस कार्रवाई के बाद बगैर कागजात और नियमों की अवहेलना करनेवाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है. इस दौरान दर्जनों वाहनों की सघन जांच की गई है. इसके साथ ही कई वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया है. सड़क से गुजर रहे अधिकांश दोपहिया वाहनों की डिक्की के साथ-साथ जरूरी कागजात की भी जांच की गई.

Also Read: सिपाही भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में पकड़े गए 33 अभ्यर्थी, इतने लाख रुपये में हुई थी डील

एसडीपीओ ने क्या कहा?

एसडीपीओ ने बताया कि सबसे ज्यादा लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो रही है. इसका मुख्य कारण है कि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते है. हेलमेट का उपयोग भी नहीं करते है. वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि अपने गंतव्य स्थान के लिए निकलने से पहले नियमित रूप से अपने वाहन के कागजात की जांच करना सुनिश्चित करें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन