सिपाही भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में पकड़े गए 33 अभ्यर्थी, इतने लाख रुपये में हुई थी डील
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Jan 2025 10:12 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Constable: सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पटना में 9 दिसंबर से फिजिकल टेस्ट चल रहा है. इस दौरान 33 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है. जो स्कॉलर को बैठाकर अपना रिटेन एग्जाम दिलवाए थे.
Bihar Constable: सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पटना में 9 दिसंबर से फिजिकल टेस्ट चल रहा है. इस दौरान 33 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभ्यर्थियों ने पूछताछ में बताया कि लगभग 200 से अधिक अभ्यर्थियों ने अपनी जगह स्कॉलर को बैठाकर अपना रिटेन एग्जाम दिलवाया था. प्रत्येक अभ्यर्थियों से 1 से 5 लाख रुपए में डील की गई थी. परीक्षा होने से पहले 50 हजार से 1 लाख रुपया तक एडवांस दिया गया था. बाकी का पैसा रिटेन परीक्षा के बाद देने की बात कही गई थी. वहीं रिटेन और फिजिकल टेस्ट के लिए 3 से 5 लाख रुपए का डिमांड दलालों की ओर से किया जा रहा था.
थंब इंप्रेशन मैच नहीं होने से पकड़े गए अभ्यर्थी
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि कई अभ्यर्थियों ने रिटेन एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद पूरा पैसा भी दे दिया था. वहीं कुछ अभ्यर्थियों ने तय पैसे का 50 से 60 प्रतिशत तक ही पैसा दिया है, लेकिन वे अब फिजिकल परीक्षा के दौरान पकड़े गए हैं. इस मामले में पटना के गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने 33 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसमें ज्यादातर अभ्यर्थी बायोमैट्रिक अटेंडेंस के दौरान थंब इंप्रेशन मैच नहीं होने के कारण पकड़े गए हैं. वहीं कुछ अभ्यर्थियों को वीडियोग्राफी के दौरान फेस मैच नहीं होने के कारण पकड़ा गया है.
Also Read: पटना एयरपोर्ट पर कोहरे ने रोकी उड़ान, पांच फ्लाइटें रद्द, देर से पहुंचे इतने विमान
स्कॉलर से दिलवाया था रिटेन एग्जाम
बता दें कि 4 जनवरी को चौथे चरण के फिजिकल टेस्ट के अंतिम दिन पटना के गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने 4 सिपाही अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार अभ्यर्थी पटना में फिजिकल टेस्ट देने पहुंचे थे. जहां इनका बायोमेट्रिक मिलान नहीं हुआ. शक के आधार पर उनसे पूछताछ हुई तो असलियत सामने आई थी. पूछताछ में अभ्यर्थियों ने स्वीकार किया कि स्कॉलर से उनलोगों ने अपना रिटेन एग्जाम दिलवाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










