बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार

बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार
पकरीबरावां. अवैध बालू खनन व परिवहन को रोकने के लिए धमौल थाना की पुलिस तत्पर है. इसके लिए नियमित छापेमारी की जा रही है. इसी के क्रम में शुक्रवार की सुबह धमौल मेन रोड बस स्टैंड के समीप से एक बालू गिराते ट्रैक्टर को पकड़ा गया है. चालक से बालू का चालान मांगने पर किसी प्रकार का चालान नहीं दिया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. ट्रैक्टर चालक धमौल बाजार निवासी स्व. सुरेश यादव के पुत्र मसूदन यादव उर्फ जब्बू को गिरफ्तार किया गया. धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु पप्पू ने बताया कि अवैध उत्खनन व परिवहन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. साथ ही गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










