नवादा: डीएलएड प्रशिक्षु अभ्यास पाठ के लिए विद्यालयों को रवाना, शिक्षण कौशल निखारने पर जोर

Author Vishal kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डॉ शैलेश कुमार | Prabhat Khabar Network

हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डॉ शैलेश कुमार | Prabhat Khabar Network

नवादा जिले में डीएलएड सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं को अभ्यास पाठ के लिए विभिन्न विद्यालयों में भेजा गया. इस दौरान उन्हें प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण अध्यापन के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए. इस व्यावहारिक अनुभव से उनके शिक्षण कौशल में निखार आएगा.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा जिले में डीएलएड सत्र 2025–27 के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं को अभ्यास पाठ कार्यक्रम के तहत मॉडर्न कॉलेज ऑफ एजुकेशन परिसर से विभिन्न विद्यालयों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस दौरान प्रशिक्षुओं को प्रभावी, अनुशासित और गुणवत्तापूर्ण अध्यापन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

व्यावहारिक अनुभव से निखरेगा शिक्षण कौशल

मॉडर्न शैक्षणिक समूह के सचिव डॉ. शैलेश कुमार ने कहा कि अभ्यास पाठ शिक्षक-प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसके माध्यम से प्रशिक्षुओं को विद्यालयी वातावरण में कक्षा संचालन, शिक्षण कौशल, विद्यार्थियों से संवाद और शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा. उन्होंने प्रशिक्षुओं से अनुशासन, समयपालन और समर्पण के साथ महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया.

नियमित अध्ययन और अभ्यास पर दिया बल

महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष देवकांत ने कहा कि केवल परीक्षा के समय पढ़ाई करने से स्थायी ज्ञान नहीं मिलता, बल्कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में अभ्यास आधारित शिक्षा को प्राथमिकता देने से शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार संभव है.

सहायक प्राध्यापिका जूली कुमारी ने प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभ्यास पाठ उन्हें कुशल, संवेदनशील और जिम्मेदार शिक्षक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण अनुभव प्रदान करेगा. उन्होंने विद्यालयों में नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धति, सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करने का आग्रह किया.

शिक्षकों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों ने नाजिया अशरफी, रिचा कुमारी, डॉली कुमारी, काजल कुमारी, दीपा कुमारी, अबरार आलम, पंकज कुमार, विवेक कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य प्रशिक्षुओं को उनके निर्धारित अभ्यास विद्यालयों के लिए रवाना किया. इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन