नवादा: रजौली के मच्छल हट्टा रोड में श्याम ज्वेलर्स से दिनदहाड़े एक लाख के सोने के लॉकेट चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Author Kr manish dev|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

फोटो :- 1.घटनास्थल की जांच करते पुलिस बल 2.सीसीटीवी में कैद उचक्के का फोटो | Prabhat Khabar Network

नवादा के रजौली में श्याम ज्वेलर्स से दिनदहाड़े लाखों के सोने के लॉकेट चोरी हो गए। शातिर चोर ने लॉकेट दिखाने के बहाने डिब्बा ही उड़ा दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस स्टैंड से बाजार जाने वाली मच्छल हट्टा रोड स्थित श्याम ज्वेलर्स में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है. इस घटना से पूरे स्थानीय व्यवसायिक वर्ग में हड़कंप मच गया है. दुकान के संचालक पुरानी बस स्टैंड निवासी स्वर्गीय हरिकिशुन साव के पुत्र लक्ष्मण वर्मा दोपहर लगभग 12:00 बजे अपनी दुकान खोलकर रोजमर्रा की तरह दुकानदारी कर रहे थे, तभी यह वाकया घटित हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

लॉकेट देखने के बहाने उड़ाया डिब्बा

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दोपहर के समय एक अज्ञात शातिर युवक ग्राहक बनकर दुकान के भीतर दाखिल हुआ और सोने के लॉकेट दिखाने का आग्रह करने लगा. दुकानदार लक्ष्मण वर्मा ने जैसे ही उसे दिखाने के लिए दस-बारह सोने के लॉकेटों से भरा डिब्बा निकाला, शातिर युवक लॉकेट देखने का बहाना बनाते हुए अचानक पूरा डिब्बा ही झपटकर रफूचक्कर हो गया. दुकानदार कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपी सड़क पर भाग खड़ा हुआ.

दीवार फांदकर भागा चोर

आसपास के दुकानदारों और पीड़ित द्वारा शोर मचाए जाने पर कुछ स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए भागते चोर का पीछा भी किया, परंतु शातिर अपराधी चालाकी से दीवार फांदकर तंग गलियों के रास्ते चंपत होने में सफल रहा. पीड़ित दुकानदार लक्ष्मण वर्मा के अनुसार, चोरी गए सोने के लॉकेटों की कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद बाजार के सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल उठ रहे हैं.

मौके पर पहुंची पुलिस टीम

घटना की आधिकारिक सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आया. गश्ती दल के अधिकारी के. के. झा, डायल 112 की रिस्पॉन्स टीम तथा रजौली थाने से सब-इंस्पेक्टर (एसआई) अजय कुमार एवं एसआई सचिन कुमार दलबल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और उस पूरे भागने वाले मार्ग का भी जायजा लिया जिधर चोर फरार हुआ था.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष सह एसआई अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित दुकानदार द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर त्वरित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. क्षेत्र और बाजार में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी हुलिए की पहचान सुनिश्चित की जा सके. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन