नवादा : रजौली में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार, प्रधानाध्यापिका पर बेंच-डेस्क गायब करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में शिकायत करते ग्रामीण| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रजौली प्रखंड में सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का मामला सामने आया है. सुअरलेटी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पर स्कूल के पांच जोड़ा बेंच-डेस्क टेंपो में लादकर ले जाने का गंभीर आरोप है. ग्रामीणों ने शिक्षक दिवस पर उन्हें रोका और खुले बाजार में बेचने की आशंका जताई.

विज्ञापन

रजौली प्रखंड अंतर्गत हरदिया पंचायत के सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र स्थित सुअरलेटी प्राथमिक विद्यालय में सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का एक बेहद शर्मनाक मामला उजागर हुआ है. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीति कुमारी पर स्कूल के पांच जोड़ा बेंच-डेस्क को टेंपो में लादकर ठिकाने लगाने का गंभीर आरोप लगा है.

विज्ञापन

इस पूरी घटना से न केवल स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है, बल्कि क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

नवादा की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.

शिक्षक दिवस के दिन पकड़ी गईं प्रधानाध्यापिका

घटना बीते पांच सितंबर यानी शिक्षक दिवस की है, जब विद्यालय आधिकारिक रूप से बंद था. इसी मौके का फायदा उठाकर प्रधानाध्यापिका एक टेंपो पर पांच जोड़ा सरकारी बेंच-डेस्क लादकर ले जा रही थीं. गांव से बाहर निकलते ही राजेश कुमार, शंभू मांझी, संतोष मांझी और राजकुमार पासवान समेत दर्जनों ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर टेंपो को रोक लिया.

फोटो :- 1. विद्यालय परिसर में शिकायत करते ग्रामीण    2:- टेंपो पर लदा विद्यालय का बेंच-डेस्क    3:- विद्यालय परिसर में जंग खा रहा लोहे का फ्रेम | Prabhat Khabar Network
टेंपो पर लदा विद्यालय का बेंच-डेस्क | Prabhat Khabar Network

पूछताछ करने पर प्रधानाध्यापिका ने दावा किया कि सामान हरदिया के दूसरे विद्यालय में कार्यक्रम करने हेतू भेजा जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों को आशंका है कि इसे खुले बाजार में बेचने की नीयत से ले जाया जा रहा था.

ग्रामीणों के कड़े विरोध के बाद प्रधानाध्यापिका ने सामान वापस तो पहुंचा दिया, लेकिन गुस्से में आकर बेंच-डेस्क की प्लाई खुलवा दी और लोहे के फ्रेम विद्यालय प्रांगण में फेंक दिए, जो अब खुले आसमान के नीचे जंग खा रहे हैं.

फोटो :- 1. विद्यालय परिसर में शिकायत करते ग्रामीण    2:- टेंपो पर लदा विद्यालय का बेंच-डेस्क    3:- विद्यालय परिसर में जंग खा रहा लोहे का फ्रेम | Prabhat Khabar Network
विद्यालय परिसर में जंग खा रहा लोहे का फ्रेम| Prabhat Khabar Network

प्रशासनिक लीपापोती और जांच का आश्वासन

इन गंभीर आरोपों पर सफाई देते हुए प्रधानाध्यापिका प्रीति कुमारी ने बेंच-डेस्क बेचने के आरोप को बेबुनियाद बताया. हालांकि, उन्होंने बच्चों से रुपये लेने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि बच्चों से लगभग आठ सौ रुपये एकत्र कर शिक्षक दिवस का केक आदि मंगाया गया था.

प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव झा ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए आश्वस्त किया है कि प्रकरण संज्ञान में आ चुका है और निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन