नवादा: रजौली में अवैध गिट्टी लदा हाइवा ट्रक जब्त, खनन विभाग ने लगाया 11 लाख से अधिक का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

चेकपोस्ट व जब्त वाहनों के साथ खनन अधिकारी व पुलिस बल| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा जिले में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्ती जारी है. रजौली में एक ओवरलोड गिट्टी लदे हाइवा ट्रक को जब्त किया गया है. इस मामले में 11 लाख 26 हजार रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले में अवैध खनन और खनिजों के गैर-कानूनी परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत समेकित जांच चौकी और सिमरकोल के पास खनन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए झारखंड की ओर से आ रहे एक गिट्टी लदे हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया.

विज्ञापन

ओवरलोड गिट्टी ले जा रहा था हाइवा

जिला खनन पदाधिकारी प्रत्युष अमन के निर्देश पर चलाई जा रही सघन जांच अभियान के तहत खनन निरीक्षकों की टीम ने कार्रवाई की. झारखंड की ओर से ओवरलोड गिट्टी लेकर नवादा की तरफ जा रहे अशोक लीलैंड हाइवा ट्रक (गाड़ी संख्या: JH 12S 9490) ने समेकित जांच चौकी को पार किया, जिसके बाद टीम ने सिमरकोल चेकपोस्ट के पास घेराबंदी कर उसे धर दबोचा.

11 लाख 26 हजार रुपये का लगा जुर्माना

कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए खनन निरीक्षक अंजनी कुमार ने बताया कि जांच के दौरान वाहन चालान व परिवहन संबंधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया. इस अवैध परिवहन के मामले में संबंधित वाहन पर नियमानुसार 11 लाख 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जब्ती सूची बनाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

इस पूरी कार्रवाई में खनन निरीक्षक अंजनी कुमार, आजाद पासवान समेत विभागीय अधिकारी और पुलिस बल शामिल रहे. खनन विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनन माफियाओं और अवैध परिवहन करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

Also Read: नवादा के प्रवीण कुमार का मगध विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन, गांव और परिवार में खुशी की लहर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन