नवादा : रजौली से अपहृत ई-रिक्शा चालक झारखंड के कोडरमा से बरामद, बदमाशों ने मांगी थी 80 लाख की फिरौती, 15 घंटे में पुलिस ने खोजा

Updated:
विज्ञापन

अपहृत पप्पू राय का फाइल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Rajauli Kidnapping Case : रजौली थाना क्षेत्र से ई-रिक्शा चालक पप्पू राय का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया था, जिसके बाद परिजनों से 80 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 15 घंटे के भीतर अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया और चालक को सकुशल बरामद कर लिया.

विज्ञापन

Rajauli Kidnapping Case : रजौली थाना क्षेत्र के सिमरकोल मोड़ से बुधवार को करीब 11:30 बजे 50 वर्षीय ई-रिक्शा चालक पप्पू राय का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया. अमावां गांव निवासी पप्पू राय को काली कार सवार बदमाशों ने कथित तौर पर जबरन अपने साथ ले लिया. घटना के दौरान सात लोग प्रत्यक्षदर्शी बताए जा रहे हैं.

विज्ञापन

परिजनों से मांगी 80 लाख रुपये की फिरौती

अपहरण के बाद बदमाशों ने पप्पू राय के परिजनों को फोन किया और 80 लाख रुपये की फिरौती की मांग की. रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दिए जाने की बात सामने आई है. इसके बाद परिजन और पुलिस हरकत में आए.

कभी कोडरमा तो कभी टोल प्लाजा बुलाते रहे बदमाश

पुलिस के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने अपनी वास्तविक लोकेशन छिपाने के लिए लगातार ठिकाना बदलने की कोशिश की. परिजनों को कभी कोडरमा घाटी तो कभी करिगांव टोल प्लाजा के पास रुपये लेकर आने के लिए कहा गया.

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई. एसडीपीओ केतन अशोक इंगोले के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार की टीम ने जांच शुरू की. टीम में डीआईयू के एसआई रमेश कुमार, स्वाट टीम के सार्जेंट ओमप्रकाश कुमार, एएसआई अशोक कुमार पाल, संजय कुमार यादव और सशस्त्र स्वाट बल के जवान शामिल थे.

तकनीकी जांच से अपराधियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस टीम ने मानवीय सूचना तंत्र के साथ तकनीकी अनुसंधान का इस्तेमाल करते हुए अपहरणकर्ताओं का पता लगाने का प्रयास किया. पुलिस के मुताबिक, बदमाश अपहृत पप्पू राय को लेकर झारखंड के कोडरमा क्षेत्र में पहुंच गए थे और रातभर जंगल इलाके में ठिकाना बदलते रहे.

कोडरमा के जंगल से 15 घंटे में सकुशल बरामद

लगभग 15 घंटे के भीतर गुरुवार की अहले सुबह पुलिस टीम ने कोडरमा के जंगल इलाके में कार्रवाई कर पप्पू राय को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस के अनुसार, बरामदगी के दौरान अपहृत व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ.

संदिग्धों से पूछताछ जारी

थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस अपहरण में शामिल अन्य लोगों और घटना के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. थानाध्यक्ष के अनुसार, वरीय पुलिस अधिकारी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का विस्तृत खुलासा करेंगे.

बरामदगी के बाद परिजनों ने ली राहत की सांस

पप्पू राय के सकुशल बरामद होने के बाद उनके परिजनों ने राहत की सांस ली. घटना के बाद इलाके में भी अपहरण को लेकर चर्चा रही. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वारदात के पीछे कौन लोग शामिल थे और 80 लाख रुपये की फिरौती की मांग के पीछे क्या पूरा घटनाक्रम था.

Also Read : सेहरा सजने से पहले उठी अर्थी, रजौली के दिबौर डैम में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत; इसी साल होनी थी शादी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन