नवादा: पकरीबरावां में जम्हड़ीया पुल पर पुलिस की कार्रवाई, 55 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Author Vishwanath Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

शराब मामले गिरफ्तार अभियुक्त को जेल ले जाते धमौल पुलिस. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में धमौल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जम्हड़िया पुल के समीप एक मोटरसाइकिल से 55 लीटर देसी शराब बरामद की गई है. इस मामले में एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमौल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्हड़ीया पुल के समीप एक मोटरसाइकिल से 55 लीटर देसी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान शराब की खेप ले जा रहे धंधेबाज को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया गया.

विज्ञापन

अभियुक्त की पहचान और कानूनी कार्रवाई

धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि धमौल थाना कांड संख्या 81/26 (दिनांक 20 जुलाई 2026) के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है.

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बाबूलाल कुमार (25 वर्ष), पिता- बैजनाथ चौहान, निवासी अमरपुर, थाना पकरीबरावां, जिला नवादा के रूप में की गई है. आवश्यक कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है.

वाहन जांच के दौरान मिली सफलता

थानाध्यक्ष ने बताया कि जम्हड़ीया पुल के पास पुलिस टीम द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. उसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो बाइक पर लदी 55 लीटर देसी शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके पर ही शराब और वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन