इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
प्रसारण देखते लोग

प्रसारण देखते लोग

Nawada News : नवादा इंजीनियरिंग कॉलेज में नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के तहत पीएम मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ। छात्रों ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Nawada News : इंजीनियरिंग कॉलेज में 'नशामुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया.

नशा व्यक्ति ही नहीं, राष्ट्र के भविष्य को भी करता है प्रभावित : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की लत युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और सपनों को नष्ट कर देती है तथा अपराध, मानसिक तनाव, पारिवारिक विघटन, सामाजिक असुरक्षा और आर्थिक कठिनाइयों जैसी अनेक समस्याओं को जन्म देती है. उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाकर 'विकसित भारत' के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.

'नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की वास्तविक शक्ति' : प्राचार्य

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रौशन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की वास्तविक शक्ति हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल तकनीकी दक्षता प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है. प्रत्येक विद्यार्थी यदि स्वयं जागरूक बने और समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करे, तो एक स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है.

विद्यार्थियों ने ली जन-जागरूकता फैलाने की शपथ

प्राचार्य ने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, मादक पदार्थों से दूर रहने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों ने 'नशामुक्त भारत - विकसित भारत' के संकल्प को दोहराते हुए समाज में जन-जागरूकता फैलाने की शपथ ली.

आयोजन में शिक्षकों और पीआरओ की रही सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के पीआरओ शुभेंदु अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही. वहीं कार्यक्रम के समन्वय एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के सफल संचालन में सहायक प्राध्यापक लकी कुमार, शशि कुमार और रमन चौधरी कुमार ने सक्रिय योगदान दिया. अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को नशे से दूर रखने तथा 'विकसित भारत @2047' के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे.

Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी



विज्ञापन
Manoj

लेखक के बारे में

By Manoj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन