नवादा के जीवन ज्योति स्कूल में जश्न, नीट परीक्षा 2026 में परचम लहराने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

सफल छात्रों की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में नीट परीक्षा में सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। निदेशक डॉ. आरपी साहु और रश्मि गुप्ता ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

Nawada News : नवादा शहर स्थित जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बुधवार को नीट परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर हर्ष और उल्लास के माहौल से सराबोर नजर आया.

विज्ञापन

इन मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

नीट परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहराने वाले सफल छात्र-छात्राओं में मुख्य रूप से पीयूष गुप्ता, सुमित सौरभ, प्रशांत राज, सर्वेश कुमार तथा छात्रा कुलसुम परवीन शामिल रहे. इन सभी को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गई.

सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया छात्रों ने

इस हर्ष और उल्लास के माहौल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सफल छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. छात्रों ने गर्व के साथ साझा किया कि जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में उन्हें जो बेहतरीन मार्गदर्शन मिला, आज उसी का सुखद परिणाम है कि वे इस कठिन परीक्षा में सफल हो सके.

हिसुआ शाखा के छात्र रहे हैं यहां के पूर्ववर्ती विद्यार्थी

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में कुलसुम परवीन, पीयूष गुप्ता और सर्वेश कुमार ने अपनी दसवीं की पढ़ाई हिसुआ शाखा से पूरी की थी. अपनी सफलता से उन्होंने न सिर्फ अपने माता-पिता, बल्कि पूरे विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है.

निदेशक और मैनेजिंग डायरेक्टर ने बढ़ाया बच्चों का मनोबल

इस खास अवसर पर विद्यालय की निदेशक रश्मि गुप्ता ने सफल बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उनका मनोबल बढ़ाया. वहीं, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आर.पी. साहू ने सभी सफल विद्यार्थियों को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो (प्रशस्ति चिन्ह) भेंट कर सम्मानित किया.

अभिभावकों ने स्कूल की पढ़ाई और शिक्षकों की मेहनत को सराहा

विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह के दौरान अभिभावकों ने कहा कि लगातार किए गए कड़े प्रयासों का ही यह शानदार नतीजा है कि उनके बच्चों को यह मुकाम हासिल हुआ है. उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था पर पूरी संतुष्टि जताते हुए बच्चों को बधाइयां दीं.

इन शिक्षकों और प्राचार्यों की भूमिका की हुई सराहना

अभिभावकों ने बताया कि बच्चों की इस सफलता के पीछे स्कूल के प्राचार्य सर्वदानंद सिंह प्रसाद, शैलेंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य अनुराधा विश्वकर्मा के साथ-साथ शिक्षक संजय कुमार, रविंद्र शर्मा, अमरनाथ विश्वकर्मा, संजय मिश्रा, धीरज कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार, अमित मिश्रा और आर्यन पांडे आदि की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन