नवादा: ‘युवा बोले तो’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर लोजपा की बैठक, युवाओं की भागीदारी पर बनी रणनीति
बैठक में अपने विचार रखते वरीय उपाध्यक्ष आरपी साहू | Prabhat Khabar Network
लोजपा ने 'युवा बोले तो' कार्यक्रम की तैयारियों के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. इस बैठक में युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.
नवादा. ‘युवा बोले तो’ कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में 24 सितंबर को पटना के वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले ‘युवा बोले तो’ कार्यक्रम की तैयारियों एवं संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गयी. जिले से अधिक से अधिक संख्या में युवाओं एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति बनायी गयी.
युवाओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह
रजौली विधायक विमल राजवंशी एवं गोविंदपुर विधायिका विनीता मेहता ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह एवं उमंग है. खासकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व और युवाओं के प्रति उनकी सोच को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि युवा शक्ति की यह ऊर्जा और एकजुटता निश्चित रूप से ‘युवा बोले तो’ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी.
पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में पार्टी के प्रदेश सचिव राजकुमार पासवान, प्रो विष्णु देव पासवान, वरीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू, लोजपा युवा जिलाध्यक्ष अमित कुमार, संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, एससीएसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रभात ज्योति, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहम्मद तस्लीमुद्दीन, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष रोहित कुमार, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ राजीव मिश्र, प्रदेश युवा जिला उपाध्यक्ष राजन नायक, युवा सचिव ऋतिक पासवान, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष खुशबू सिन्हा, जिला प्रवक्ता पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार सहित सभी प्रखंडों के जिला अध्यक्ष एवं पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए