नवादा में ई-रिक्शा चालक के अपहरण का 24 घंटे में खुलासा, झारखंड के डोमचांच से सकुशल बरामद
प्रेस वार्ता करते एसपी | Prabhat Khabar Network
नवादा पुलिस ने 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक निर्मल कुमार राय के अपहरण की गुत्थी सुलझा ली. पुलिस ने झारखंड के कोडरमा से चालक को सकुशल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बेटे की आर्थिक स्थिति बनी अपहरण का कारण.
नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के सिमरकोल के पास से ई-रिक्शा चालक निर्मल कुमार राय के अपहरण की घटना का नवादा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. पुलिस ने झारखंड के कोडरमा थाना क्षेत्र के डोमचांच से निर्मल कुमार राय को सकुशल बरामद कर लिया. इस मामले में पुलिस ने लाइनर की भूमिका निभाने वाले अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है. वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तकनीकी अनुसंधान कर रही है.
बेटे के कारोबार और हाल में अर्जित धन पर थी नजर
एसपी अभिनव धीमान ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी. पुलिस जांच में सामने आया कि अपहृत निर्मल कुमार राय के बेटे ने हाल के दिनों में बड़ी धनराशि अर्जित की थी. वह पटना में लैंड ब्रोकिंग का काम करता है. पुलिस के अनुसार, उसने थार, अर्टिगा और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी गाड़ियां भी खरीदी थीं. इसी आर्थिक स्थिति को देखते हुए अपहरणकर्ताओं की नजर परिवार पर पड़ी. इसके बाद निर्मल कुमार राय के अपहरण के मामले में 80 लाख रुपये फिरौती की मांग की गयी.
नवादा में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
सिमरकोल के पास से किया गया था अपहरण
पुलिस के अनुसार, निर्मल कुमार राय का अपहरण रजौली के सिमरकोल के समीप से किया गया था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी. तकनीकी अनुसंधान और मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम झारखंड पहुंची. इसके बाद कोडरमा के डोमचांच इलाके में कार्रवाई कर निर्मल कुमार राय को सकुशल बरामद कर लिया गया.
लाइनर गिरफ्तार, अन्य आरोपितों की तलाश जारी
मामले में पुलिस ने अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, उसने घटना में लाइनर की भूमिका निभायी थी. अब पुलिस उससे पूछताछ के आधार पर अपहरण की साजिश में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि अपहरण की पूरी योजना कैसे तैयार की गयी थी और फिरौती की रकम की मांग के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे.
नवादा में विश्वकर्मा पूजा पर श्रम कल्याण दिवस का आयोजन, श्रमिकों के बीच बांटे गए निबंधन कार्ड
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए