बिहार में नशेड़ी बेटे ने कर दी अपने ही पिता की हत्या, कहा- नशा करने से रोकते थे पापा…
सांकेतिक फोटो
Nawada Crime News: नवादा से एक अजीबोगरीब घटना सामने आ रही है. जहां एक शराबी बेटे ने नशे में अपने ही पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है. यह घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के ओदपुर गांव की बताई जा रही है.
Nawada Crime News: नवादा से एक अजीबोगरीब घटना सामने आ रही है. जहां एक शराबी बेटे ने नशे में अपने ही पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है. यह घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के ओदपुर गांव की बताई जा रही है. मृतक की पहचान ओदपुरा गांव निवासी इंदल मांझी के रूप में की गई है. ऐसा बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र में अक्सर विवाद होते रहता है.
आपके शहर में
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिता उसे नशा करने से भी मना करते थे. वहीं शुक्रवार को हुए विवाद पुत्र शराब के नशे में पिता को सोए अवस्था में चाकू से गोदकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है.
Also Read: नेपाल में बारिश की तबाही से कोसी-सीमांचल के बिगड़े हालात, कई जिलों में अलर्ट जारी
स्थानीय लोगों ने बताया नशे में की हत्या
डीएसपी महेश कुमार ने कहा कि आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया है. आगे मामले की जांच की जा रही है. आरोपी बेटे की पहचान मुकेश कुमार के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नशे की हालत में युवक ने अपने ही पिता की हत्या किया है.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए