जन्माष्टमी पर बांसुरी की धुन और हरिनाम संकीर्तन से गूंजेगा इस्कॉन मंदिर, आधी रात होगी महाआरती

Updated:
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां का जानकारी देते नवादा इस्कॉन टेंपल के अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

Nawada News : 4 सितंबर को इस्कॉन में जन्माष्टमी की धूम, महाभिषेक से महाआरती तक होंगे विशेष आयोजन.

विज्ञापन

Nawada News : बांसुरी की मधुर धुन, हरिनाम संकीर्तन और कृष्ण भक्ति से चार सितंबर को नवादा का इस्कॉन मंदिर गूंज उठेगा. भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस जन्माष्टमी को लेकर वीआईपी कॉलोनी स्थित इस्कॉन नवादा में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. सुबह की मंगल आरती से शुरू होने वाला उत्सव मध्यरात्रि में महाआरती के साथ अपने चरम पर पहुंचेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंगल आरती से शुरू होगा जन्माष्टमी उत्सव

इस्कॉन नवादा के अध्यक्ष जगदीश श्याम दास ने प्रेस वार्ता में बताया कि जन्माष्टमी के दिन सुबह छह बजे मंगल आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसके बाद मंत्र ध्यान और श्रीकृष्ण कथा का आयोजन किया जाएगा. पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए भगवान के दर्शन और हरिनाम संकीर्तन का क्रम जारी रहेगा. सुबह विशेष कलश अभिषेक भी कराया जाएगा.

रात 10 बजे होगा भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक

रात्रि 10 बजे भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक किया जाएगा. इसके बाद मध्यरात्रि 12 बजे भव्य महाआरती के साथ श्रीकृष्ण का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा. महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा. जन्माष्टमी को लेकर मंदिर को आकर्षक विद्युत और पुष्प सज्जा से सजाया जा रहा है.

Also Read : 80-90 के दशक में पटना थिएटर की पहचान थे सतीश आनंद, उनके नाटकों का रहता था इंतजार; शहर के रंगमंच को दिलायी राष्ट्रीय पहचान

इस्कॉन के नाम पर दान देने से पहले करें पुष्टि

जगदीश श्याम दास ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वीआईपी कॉलोनी स्थित इस्कॉन नवादा ही नवादा का अधिकृत इस्कॉन केंद्र है. उन्होंने कहा कि यदि कोई अन्य व्यक्ति या संस्था इस्कॉन के नाम पर दान या चंदा मांगता है, तो बिना पुष्टि किए सहयोग न करें. उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के बाद ही दान देने की अपील की.

महोत्सव की तैयारी में जुटे स्वयंसेवक

जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों में हृदय चैतन्य दास, सोनू, नरसिंह, प्रशांत समेत अनेक स्वयंसेवक जुटे हुए हैं. मंदिर परिसर में सजावट, कार्यक्रमों की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

Also Read : फतुहा में दो टेम्पो की जोरदार टक्कर, 31 वर्षीय महिला की मौत; चालक फरार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन