नवादा में भगत सिंह दुर्गा पूजा समिति ने शुरू की 2026 पूजा की तैयारी, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
दुर्गा पूजा समिति की बैठक करते सदस्य | Prabhat Khabar Network
Nawada News : नवादा में भगत सिंह दुर्गा पूजा समिति ने 2026 की तैयारी शुरू की. विनोद कुमार मुन्ना को अध्यक्ष और नई कार्यकारिणी को जिम्मेदारी सौंपी गई.
Nawada News : भगत सिंह दुर्गा पूजा समिति की ओर से वर्ष 2026 में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. पूजा को भव्य और आकर्षक तरीके से आयोजित करने के लिए स्थानीय स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है. रविवार को स्थानीय एक होटल के प्रांगण में समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में इस वर्ष पूजा आयोजन को लेकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया.
आपके शहर में
नई कार्यकारिणी में सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में विनोद कुमार मुन्ना को अध्यक्ष, ललन कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, मिथिलेश केसरी को कोषाध्यक्ष, कृपाल पासवान को सचिव, विकास कुमार फुल्लू को उपसचिव और रिंकू केसरी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है. वहीं रोहित पासवान को मेला प्रभारी और गोरे यादव को संयोजक बनाया गया है.
इसके अलावा राजेश साव, अनूप कुमार, साहिल राज, समर सिंह, चंदन कुमार, मोनू कुमार, हीरा कुमार सहित अन्य सदस्यों को भी समिति में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं.
Also Read : फतुहा में दो टेम्पो की जोरदार टक्कर, 31 वर्षीय महिला की मौत; चालक फरार
कलश स्थापना से प्रतिमा विसर्जन तक की तैयारी पर चर्चा
बैठक में 10 दिनों तक आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसमें कलश स्थापना के लिए निकलने वाले जुलूस से लेकर पूजा कार्यक्रम और प्रतिमा विसर्जन तक की व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों ने विचार-विमर्श किया. आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां देने पर भी चर्चा हुई.
पंडाल और प्रतिमा के डिजाइन का होगा चयन
नई कार्यकारिणी के सदस्यों को पूजा पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा के डिजाइन के चयन की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है. समिति के सदस्यों ने इस वर्ष पूजा आयोजन को पिछले वर्षों की अपेक्षा और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने की बात कही. बैठक में आयोजन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
Also Read : पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एके-47 मामले में फरार कुख्यात को लगी गोली; SI भी घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए