घरेलू विवाद में महिला ने डीजल छीड़क कर खुद को लगायी आग, घायल
पत्नी को बचान के दौरान पति भी जख्मी
अकबरपुर. थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपने ही शरीर के ऊपर डीजल छिड़क कर आग लगा ली. इसके तुरंत बाद पति ने उसे बचाने के लिए दौड़ा. काफी प्रयास के बाद उसकी जान बचायी जा सकी. इसके बावजूद महिला बुरी तरह झुलस गयी. पत्नी को बचाने में पति भी झुलस गया है. जख्मी पति-पत्नी कोसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. ग्राम लोदीपुर के निवासी विकास कुमार की पत्नी से किसी बात को लेकर घर में झगड़ा हो गया. इस झगड़ा के दौरान उसकी पत्नी ने झरझरिया गाड़ी से डीजल तेल निकाल कर अपने ऊपर छिड़क लिया और आग लगा दी. इसको बचाने के लिए उनके पति विकास कुमार भी जख्मी हो गया. ग्रामीणों ने 112 की पुलिस को फोन कर सूचना दी. 112 के पुलिसकर्मियों ने दोनों को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए