नवादा में अवैध बालू खनन पर पुलिस का शिकंजा, तीन ट्रैक्टर जब्त, एक चालक गिरफ्तार

Author Vishal kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
नवादा: अवैध बालू पर पुलिस की कार्रवाई, 3 ट्रैक्टर जब्त

नवादा जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन जारी है. पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया है, साथ ही एक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. संशोधित खनन अधिनियम के तहत प्रत्येक ट्रैक्टर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए हैं. इस दौरान एक ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार, पकरीबरावां थाना क्षेत्र से दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए गए, जबकि एक ट्रैक्टर तिलैया नदी से अवैध रूप से बालू खनन कर परिवहन करते हुए पकड़ा गया.

खनन निरीक्षक संतोष प्रकाश झा ने बताया कि जब्त सभी ट्रैक्टरों के विरुद्ध अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. साथ ही संशोधित खनन अधिनियम के तहत प्रत्येक ट्रैक्टर पर करीब एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

गौरतलब है कि राज्य में 15 जून से 15 अक्तूबर तक नदियों से बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है. निर्माण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए विभिन्न बालू घाटों के समीप डंपिंग प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां से वैध रूप से बालू की खरीद की जा सकती है.

इसके बावजूद नवादा जिले की विभिन्न नदियों से चोरी-छिपे अवैध बालू खनन और परिवहन का सिलसिला जारी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा नगर क्षेत्र में भी अवैध बालू लदे ट्रैक्टर खुलेआम सड़कों पर दौड़ते देखे जाते हैं. अतौआ रोड, सूर्य मंदिर-मिर्जापुर रोड और कादिरगंज क्षेत्र को अवैध बालू परिवहन का प्रमुख मार्ग माना जाता है. हालांकि पुलिस और खनन विभाग लगातार कार्रवाई करने का दावा कर रहे हैं.


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन