घर में भीषण आग लगने से महिला की मौत, कई ने भागकर बचायी जान

Updated:
विज्ञापन

हादसा़ शहर के वार्ड 38 के सुदामा नगर में हुई घटना

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड 38 के सुदामा नगर के एक घर में मंगलवार की शाम बिजली के शॉर्ट-सर्किट से घर में भीषण आग लग गयी. इस हादसे में एक महिला की झुलसकर मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान दिवेश चौधरी की 30 वर्षीया पत्नी पूनम कुमारी के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार, शाम करीब पांच बजे घर में अचानक आग लग गयी. आग लगने की खबर मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गयी. लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े. इस बीच आग की लपटे काफी तेज हो गयी. इस बीच आग में फंसी पूनम कुमारी जाने बचाने के लिए चिल्ला रही थी. इधर, आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गयी. फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घर में आकर आग पर काबू पाया, लेकिन इस दौरान काफी देर हो चुकी थी. आग से घर में रही महिला पूनम कुमारी बुरी तरह से झुलस गयी. उसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

दशहरा पूजा में घर आयी थी बेटी पूनम

परिवार के सदस्य व मृतका के पिता महेंद्र चौधरी ने बताया कि दशहरा पूजा में बेटी पूनम घर आयी थी. घर में काम करने के दौरान शाम में अचानक आग लग गयी. घर में रहे अन्य महिलाएं और बच्चे किसी तरह से बाहर निकले पाये. लेकिन, पूनम आग की लपेट में आ गयी. हम लोग तुरंत उसे अस्पताल ले गये, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत् घोषित कर दिया. आग कैसे लगी यह समझ में नहीं आ रहा है. हालांकि, लोग बिजली का शॉट-सर्किट बता रहे हैं. बताया जाता है कि आगजनी की घटना के दौरान घर में मां-पिता के अलावा पूनम का बेटा भी था. यह लोग किसी तरह से जान बचाकर घर से बाहर निकल पाये.

मोबाइल की लाइट जलाकर कर्मियों ने किया काम:

तत्काल पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग बुझाने के लिए पूरा प्रयास किया. रोशनी के अभाव में कर्मियों ने मोबाइल के लाइट जलाकर आग बुझाने के लिए पानी डालने का प्रयास किया. इस दौरान घर में रखें सभी सामान जलकर नष्ट हो गया. जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी की देखरेख मे अग्निश्मन कर्मी ने आग पर काबू पाया. मौके पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी मौजूद थी. जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी, सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सोम बहादुर तामांग, बिपिन चौधरी, सुनील कुमार दास, पप्पु कुमार अरबिन्द कुमार यादव कर्मी ने मिलकर आग पर काबू पाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन