दिल्ली-कामाख्या मेल का बदलेगा मार्ग, 20 सितंबर से नवादा जंक्शन होकर चलेगी यह ट्रेन
नवादा रेलवे स्टेशन
दिल्ली-कामाख्या मेल का रूट बदला जा रहा है. प्री-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 20 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ट्रेन नवादा और किऊल जंक्शन से होकर गुजरेगी. इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.
Railway News : नवादा. रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. रामपुर डुमरा जंक्शन और ताल जंक्शन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दिल्ली-कामाख्या मेल का परिचालन अस्थायी रूप से परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा. इस बदलाव से नवादा और किऊल होकर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.
आपके शहर में
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन दिल्ली जंक्शन से चलने वाली गाड़ी संख्या 15657 दिल्ली-कामाख्या मेल अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेगी. इस दौरान ट्रेन डीडीयू, सासाराम जंक्शन, गया जंक्शन, नवादा और किऊल जंक्शन होते हुए कामाख्या की ओर जाएगी.
नवादा से भी मिल सकेगी ट्रेन की सुविधा
परिवर्तित मार्ग से परिचालन होने के कारण नवादा स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को दिल्ली-कामाख्या मेल की सुविधा मिल सकेगी. इससे नवादा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को कामाख्या की ओर जाने के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी.
इसी तरह किऊल जंक्शन से भी यात्री इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे. ट्रेन के मार्ग में यह बदलाव निर्धारित अवधि तक ही लागू रहेगा.
कामाख्या-दिल्ली मेल भी नवादा होकर आएगी
20 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन कामाख्या जंक्शन से चलने वाली गाड़ी संख्या 15658 कामाख्या-दिल्ली मेल का परिचालन भी परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा. यह ट्रेन किऊल जंक्शन, नवादा, गया जंक्शन, सासाराम जंक्शन और डीडीयू के रास्ते दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी.
इस बदलाव के कारण कामाख्या से दिल्ली की ओर आने वाले यात्रियों को भी नवादा और किऊल होकर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी.
रेल कार्य के कारण बदला गया मार्ग
रामपुर डुमरा जंक्शन और ताल जंक्शन पर प्री-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में यह अस्थायी बदलाव किया है. निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य मार्ग से किए जाने की संभावना है.
रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के मार्ग और परिचालन की स्थिति की जानकारी जांच लेने की सलाह दी है, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए